India
oi-Bhavna Pandey
India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नींद हराम कर दी है। 8 मई को जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों को नाकाम कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर INS विक्रांत के जरिए हमला बोल दिया है।
भारतीय नौसेना के INS विक्रांत ने कराची के बंदरगाह शहर को निशाना बनाकर वहां तबाही मचा दी है। INS विक्रांत द्वारा किए गए हमले में कराची का बंदरगाह में आग लग गई जिसके बाद वहां दहशत फैल गई।

भारतीय नौसेना द्वारा किए गए इस हमले के बाद पाकिस्तान की नौसेना बुरी तरह से प्रभावित हुई है क्योंकि कराची और ओरमारा में प्रमुख नौसैनिक ठिकानों पर INS विक्रांत से मिसाइल हमले किए गए, जिससे वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के मुख्यालय, युद्धपोत और पनडुब्बियां प्रभावित हुईं।
इस हमले के बाद बंदरगाह शहरों में धुआं भर गया है और निवासियों को सुरक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में आकर 8 मई की रात को भारत के जम्मू,पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के अंधेरे में हमले किए लेकिन सजग बैठी भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर चला कर भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला
बता दें ‘सिंदूर’ ऑपरेशन में, भारत के सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह सटीक हमले किए। इन हमलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी स्थानों और पाकिस्तान के अंदर तक 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन हलगाम आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

