Last Updated:
Mayawati Politics: यूपी चुनाव 2027 से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया है. अपने छोटे भाई आनंद कुमार के बेटों आकाश आनंद और ईशान आनंद के लिए पार्टी के दरवाजे बंद कर मायावती ने अपनी भतीजी दीपिका आनंद के लिए भविष्य की संभावना खुली रखी है. जानिए इस अप्रत्याशित फैसले के पीछे का पूरा सियासी गणित. किस बात से डर गईं मायावती?
क्या कोई महिला ही बनेंगी मायावती की उत्तराधिकारी?
लखनऊ. बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने शनिवर को एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे पोस्ट में मायावती ने बीएसपी को परिवारवाद से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प दोहराया है. मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के बेटों आकाश आनंद और ईशान आनंद के लिए बसपा के राजनीतिक दरवाजे हमेशा के लिए बंद करने की बात कही है. पहले आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद शनवार को मायावती का छोटा भतीजा ईशान आनंद से मोहभंग हो गया. मायावती का प्यार अब आकाश आनंद और ईशान आनंद की छोटी बहन दीपिका आनंद के लिए उमरा है. इस कड़े फैसले के साथ ही मायावती ने पार्टी के भविष्य के नेतृत्व और 2027 के चुनाव की दिशा को लेकर कई चौकाने वाले संकेत भी दिए हैं. हालांकि, उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वह यूपी चुनाव 2027 को लेकर नया ताना-बाना बुन रही हैं.
मायावती के इस ताजा बयान के सबसे अहम बिंदु पार्टी के भीतर उत्तराधिकार और परिवारवाद के विवाद को खत्म करने से जोड़ कर देखा जा रहा है. मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि उनके भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे को बसपा में अब किसी भी छोटे-बड़े पद पर रहकर राजनीति करने का मौका नहीं मिलेगा. उन्होंने इसे अपना अंतिम फैसला और प्रतिज्ञा करार दिया. वहीं, मायावती ने लिखा कि यदि भविष्य में उनके भाई आनंद कुमार को काम में किसी मदद की आवश्यकता पड़ती है, तो वे अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनंद की सहायता ले सकते हैं. दीपिका इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही हैं.
1. वैसे तो बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) द्वारा पूरे देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया काफी लम्बे समय से जारी है, किन्तु अब यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब…

