Last Updated:
Delhi Assembly Election: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस बात का पहली बार खुलासा किया दिल्ली में आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलने जा रही हैं. मान ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की ही सरकार …और पढ़ें
भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में AAP की सरकार बनेगी. (Image:PTI)
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिनमें AAP, बीजेपी और कांग्रेस शामिल हैं. अब तक तो आम आदमी पार्टी के नेता यही कहते रहे हैं कि उनकी पार्टी तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाएगी. मगर पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता भगवंत मान ने पहली बार ये बताया है कि उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी. भगवंत मान दिल्ली में लगातार रोड शो कर रहे हैं. आज अपने प्रचार के तीसरे दिन मान ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और शकूर बस्ती से AAP उम्मीदवार सत्येंद्र जैन के पक्ष में सीएम मान ने रोड शो किया.
इस रोड शो के दौरान न्यूज 18 इंडिया से सीएम भगवंत मान ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का चुनावी माहौल बहुत अच्छा है. बीजेपी के साथ उठे रामायण विवाद पर मान ने कहा कि बीजेपी की क्या बात करनी. वो हमें कहते हैं रेवड़ियां बांटते हैं. उनकी क्या बात करनी. जब News18 इंडिया ने भगवंत मान से पूछा कि वो पंजाब में महिला सम्मान पर कब लागू करेंगे? तो मान ने कहा कि वहां बिल्कुल करेंगे. पंजाब के बजट के मुताबिक करेंगे. एक बार करेंगे तो बंद नहीं होगा.
भगवंत मान का BJP पर तंज
दिल्ली में प्रचार करने आए पंजाब के सीएम भगवंत मान से जब ये पूछा गया कि AAP कहती है BJP ने सीएम का चेहरा नहीं दिया है. तो इस पर मान ने कहा कि जब इनको बनना ही नहीं है तो चेहरा कहां से लाएं. News18 इंडिया ने भगवंत मान से पूछा कि आम आदमी पार्टी की कितनी सीटें आ रहीं हैं? तो मान ने कहा कि AAP की 60 से ऊपर सीटें आ रही हैं और चौथी बार अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे.
सतेंद्र जैन का जीत का दावा
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और शकूरबस्ती से AAP उम्मीदवार सतेंद्र जैन ने भी दावा किया कि उनका चुनाव अभियान बहुत अच्छा चल रहा है. मैं जेल में था तो मैं सोचा करता था कि लोगों के काम नहीं हुए होंगे. लोग नाराज तो नहीं है, लेकिन लोग मुझसे नाराज नहीं हैं, बीजेपी से नाराज है. वहीं रामायण विवाद पर सतेंद्र जैन ने कहा कि हम तो भगवान का नमन करते हैं. हम तो राम राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. भगवान राम के दिखाएं रास्ते पर चलने की कोशिश है. यह तो बीजेपी ने भी मान लिया कि हम राम राज्य के रास्ते पर अग्रसर हैं और बीजेपी ने कह दिया कि वह सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू रखेगी.
New Delhi,Delhi
January 21, 2025, 19:54 IST

