Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 29
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ब्रह्मोस मिसाइल से भी तेज रफ्तार, 500 किलोमीटर के रेंज में तबाही का दूसरा नाम, इंडियन रॉकेट फोर्स का ‘अर्जुन’ – 7500 kmph speed faster than brahmos 5000 kg weight 500 kilometer range pralay hypersonic category missile rocket force
Hindi News

ब्रह्मोस मिसाइल से भी तेज रफ्तार, 500 किलोमीटर के रेंज में तबाही का दूसरा नाम, इंडियन रॉकेट फोर्स का ‘अर्जुन’ – 7500 kmph speed faster than brahmos 5000 kg weight 500 kilometer range pralay hypersonic category missile rocket force

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 6, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Pralay Ballistic Missile: 21वीं सदी में यह जरूरी नहीं है कि दुश्‍मन की जमीन पर जाकर ही युद्ध लड़ा जाए. टेक्‍नोलॉजी का कमाल देखिए कि घर बैठे हजारों किलोमीटर दूर स्थित दुश्‍मनों को निशाना बनाया जा सकता है. फाइटर जेट के जरिये एयर-टू-एयर मिसाइल से भी टार्गेट को उसकी जद में गए बिना तबाह करना संभव है. मिसाइल डेवलपमेंट के मामले में भारत की गिनती दुनिया के टॉप देशों में होती है. इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), क्रूज मिसाइल, सबमरीन से दागी जाने वाली मिसाइल, एयर-टू-एयर से लेकर एयर-टू-लैंड और लैंड-टू-एयर मिसाइलों का पूरा जखीरा भारत के पास मौजूद है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की ताकत से पूरी दुनिया वाकिफ हुई. अग्नि-5 की मारक क्षमता और रेंज की चर्चाएं अक्‍सर होती रहती हैं. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इसी क्रम में प्रलय क्‍वैसी बैलिस्टिक मिसाइल डेवलप किया है. इंडियन रॉकेट फोर्स का अहम वेपन है. इसे तिब्‍बत में मौजूद चीनी सैन्‍य बेस के लिए खासतौर पर डेवलप किया गया है. प्रलय मिसाइल रफ्तार के मामले में ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से कहीं आगे है. प्रलय को देसी टेक्‍नोलॉजी से डेवलप भारत का पहला टैक्टिकल क्‍वैसी बैलिस्ट‍िक सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल होने का तमगा हासिल है. इसमें सबमरीन लॉन्‍च्‍ड K सीरीज की मिसाइल टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल किया गया है. स्‍पीड, वॉरहेड, रेंज और प्रिसीजन टार्गेट के मामले में यह बेजोड़ मिसाइल है. इसे इंडियन रॉकेट फोर्स का ‘अर्जुन’ कहा जाए तो वह गलत नहीं होगा.

भारत ने अपनी पारंपरिक मिसाइल क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. डीआरडीओ द्वारा विकसित प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल के कुछ वेर‍िएंट का सफल परीक्षण किया गया है. ट्रायल ने इस स्वदेशी हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता और सटीकता को साबित किया है. प्रलय मिसाइल भारत की सैन्य रणनीति में एक नया आयाम जोड़ सकती है, खासकर चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों को ध्यान में रखते हुए. प्रलय भारत की पहली स्वदेशी स्‍ट्रैटजिक क्‍वैसी-बैलिस्टिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इसे 2015 में मंज़ूरी दी गई थी और इसके विकास में K सीरीज सबमरी लॉन्‍च्‍ड बैलिस्टिक मिसाइलों और भारत के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रोग्राम से प्राप्त तकनीकों का उपयोग किया गया है. इसका पहला परीक्षण दिसंबर 2021 में हुआ था, जिसके बाद अब हुए सफल टा्रयल ने इसके ऑपरेशनल तैनाती के रास्ते को और मजबूत कर दिया है. 150 से 500 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल हाई-वैल्‍यू एसेट्स वाले दुश्मन ठिकानों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन की गई है. इनमें एयरबेस, रडार स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और मिसाइल साइट्स शामिल हैं. करीब 5,000 किलोग्राम वजन वाली प्रलय एक रोड-मोबाइल प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जाती है, जिससे इसे तेजी से कहीं भी तैनात किया जा सकता है और दुश्मन की निगरानी व हमले से बचाव की क्षमता बढ़ जाती है.

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल
ब्रह्मोस प्रलय
ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो हवा में उड़ते हुए लक्ष्य तक पहुंचती है. प्रलय एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जो ऊंची कक्षा में जाकर तेजी से लक्ष्य पर गिरती है.
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में शामिल है, जिसकी गति मैक 2.8 से मैक 3 (3700 KMPH) तक होती है. प्रलय मिसाइल मैक 6.1 (7500 KMPH) हाइपरसोनिक गति से लक्ष्य तक पहुंचने की क्षमता रखती है।
ब्रह्मोस की मारक क्षमता करीब 290–450 किलोमीटर मानी जाती है. प्रलय मिसाइल की रेंज लगभग 150 से 500 किलोमीटर तक है.
ब्रह्मोस को जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है. प्रलय मिसाइल मुख्य रूप से जमीन से दागी जाने वाली मिसाइल है.
ब्रह्मोस का इस्तेमाल दुश्मन के जहाजों, बंकरों और रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमले के लिए होता है. प्रलय को तेज और भारी पेलोड के साथ सामरिक सैन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए विकसित किया गया है.

प्रलय मिसाइल इतना खास क्‍यों?

प्रलय की एक बड़ी विशेषता इसकी विविध वारहेड क्षमता है. यह 350 से 1,000 किलोग्राम तक के पारंपरिक वारहेड ले जा सकती है, जिनमें फ्रैगमेंटेशन, पेनिट्रेशन-कम-ब्लास्ट और रनवे-डिनायल सबम्यूनिशन शामिल हैं. इसका मतलब है कि यह न सिर्फ खुले ठिकानों को, बल्कि मजबूत बंकरों और एयरस्ट्रिप्स जैसे संरक्षित लक्ष्यों को भी निष्क्रिय कर सकती है. हालांकि, जो बात प्रलय को अन्य बैलिस्टिक मिसाइलों से अलग बनाती है, वह इसकी क्‍वैसी-बैलिस्टिक फ्लाइट प्रोफाइल है. सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलें ऊंची और अनुमानित कर्व में उड़ती हैं, जिससे उन्हें दुश्मन रडार द्वारा जल्दी पकड़ लिया जाता है. इसके विपरीत, प्रलय कम ऊंचाई पर सपाट और दबे हुए मार्ग से उड़ान भरती है, जिससे यह कम समय के लिए रडार की पकड़ में आती है और इंटरसेप्शन की संभावना घट जाती है. इसके अलावा प्रलय की मिड-कोर्स और टर्मिनल फेज़ में पैंतरेबाजी करने की क्षमता इसे और अधिक घातक बनाती है. उन्नत कंट्रोल सरफेस और गाइडेंस सिस्टम की मदद से यह अपनी उड़ान दिशा बदल सकती है, जिससे दुश्मन की इंटरसेप्टर मिसाइलों के लिए इसके मार्ग की भविष्यवाणी करना मुश्किल हो जाता है. यह विशेषता इसे चीन की HQ-9 या पाकिस्तान की LY-80 जैसी एयर डिफेंस प्रणालियों को भेदने में सक्षम बनाती है.

इंडियन आर्मी ने दे रखा है ऑर्डर

सैटेलाइट इमेज से यह भी सामने आया है कि प्रलय एक कैनिस्टराइज़्ड रोड-मोबाइल सिस्टम है. कैनिस्टराइजेशन से मिसाइल को लंबे समय तक सुरक्षित स्‍टोरेज और तेज तैयारी की सुविधा मिलती है. इससे किसी भी उभरते खतरे के जवाब में इसे तुरंत तैनात किया जा सकता है, जो आधुनिक युद्ध के लिहाज से एक महत्वपूर्ण लाभ है. भारतीय सेना ने पहले ही 120 प्रलय मिसाइलों की खरीद को मंज़ूरी दे दी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या बढ़कर 370 तक जा सकती है. इन मिसाइलों को चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तैनात किए जाने की योजना है. इससे भारत को सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित और सटीक प्रहार की क्षमता मिलेगी, खासकर उन परिस्थितियों में जहाँ वायुसेना की भूमिका सीमित हो सकती है.

Pralay Ballistic Missile: इंडियन रॉकेट फोर्स का अहम मेंबर प्रलय मिसाइल ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से ज्‍यादा रफ्तार से दुश्‍मनों पर हमला करने में सक्षम है. (फोटो: PTI/Reuters)

रॉकेट फोर्स का ‘अर्जुन’

प्रलय को भारत की प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स (IRF) का एक अहम स्तंभ माना जा रहा है. यह एक डेडिकेटेड ट्राई सर्विसेज कमान होगी, जिसका उद्देश्य भारत की पारंपरिक मिसाइल क्षमताओं को इंटीग्रेट करना है. यह व्यवस्था चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स (PLARF) के मुकाबले भारत को संतुलन प्रदान करेगी, जिसके पास DF-15 और DF-16 जैसी शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों सहित हज़ारों मिसाइलें हैं. जहां भारत की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमान परमाणु हथियारों को कंट्रोल और ऑपरेट करता है, वहीं प्रस्तावित IRF का फोकस पूरी तरह पारंपरिक मिसाइल युद्ध पर होगा. प्रलय जैसी प्रणालियों के साथ भारत न केवल अपनी सीमाओं की सुरक्षा मज़बूत कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में भी अपनी स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है.

इंटरनेशनल बायर

प्रलय की सफलता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है. आर्मेनिया, जो हाल के वर्षों में भारतीय सैन्य प्लेटफॉर्म का एक बड़ा आयातक बनकर उभरा है, कथित तौर पर इस सामरिक मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखा रहा है. यदि ऐसा होता है, तो यह भारत के रक्षा निर्यात क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और “मेक इन इंडिया” पहल को वैश्विक स्तर पर और मजबूती मिलेगी. प्रलय मिसाइल भारत की रक्षा क्षमताओं में एक निर्णायक छलांग है. इसकी गति, सटीकता, गतिशीलता और दुश्मन की रक्षा प्रणालियों को भेदने की क्षमता इसे आधुनिक युद्धक्षेत्र में एक प्रभावी हथियार बनाती है. विशेष रूप से चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित सैन्य ढांचे को ध्यान में रखते हुए, प्रलय भारत को एक भरोसेमंद और त्वरित प्रतिक्रिया विकल्प प्रदान करती है. आने वाले वर्षों में इसके बड़े पैमाने पर तैनाती से भारत की पारंपरिक प्रतिरोध क्षमता और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSchool Assembly News Headlines Today:बेंगलुरु मेट्रो का बढ़ा किराया,चानू ने तोड़ा रिकॉर्ड, UP में रेन अलर्ट
Next Article छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान | छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय PMAY रिकॉर्ड: 2025-26 में 5 लाख घर
HawkNews
  • Website

Related Posts

विश्व कप में जापान के खिलाफ ब्राजील की 2-1 से जीत सुनिश्चित करने के लिए गैब्रियल मार्टिनेली ने मैच के अंत में गोल किया। | गैब्रियल मार्टिनेली के अंतिम क्षणों में किए गए गोल ने ब्राजील को जापान पर 2-1 से जीत दिलाई।

June 29, 2026

aaj ka Kanya rashifal 30 June 2026 today caution is necessary avoid investments

June 29, 2026

मेरठ पुलिस ने शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए डीजे ऑपरेटरों के साथ सहयोग किया। | मेरठ में शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए पुलिस ने डीजे ऑपरेटरों से मुलाकात की

June 29, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,936)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

विश्व कप में जापान के खिलाफ ब्राजील की 2-1 से जीत सुनिश्चित करने के लिए गैब्रियल मार्टिनेली ने मैच के अंत में गोल किया। | गैब्रियल मार्टिनेली के अंतिम क्षणों में किए गए गोल ने ब्राजील को जापान पर 2-1 से जीत दिलाई।

June 29, 2026

aaj ka Kanya rashifal 30 June 2026 today caution is necessary avoid investments

June 29, 2026

मेरठ पुलिस ने शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए डीजे ऑपरेटरों के साथ सहयोग किया। | मेरठ में शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए पुलिस ने डीजे ऑपरेटरों से मुलाकात की

June 29, 2026

Exclusive: केतन हीरे जैसा लड़का था, सिया गोयल के माता-पिता बोले, अगर मेरी बेटी ने गलत किया है तो उसे कड़ी सजा मिले

June 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

विश्व कप में जापान के खिलाफ ब्राजील की 2-1 से जीत सुनिश्चित करने के लिए गैब्रियल मार्टिनेली ने मैच के अंत में गोल किया। | गैब्रियल मार्टिनेली के अंतिम क्षणों में किए गए गोल ने ब्राजील को जापान पर 2-1 से जीत दिलाई।

June 29, 2026

aaj ka Kanya rashifal 30 June 2026 today caution is necessary avoid investments

June 29, 2026

मेरठ पुलिस ने शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए डीजे ऑपरेटरों के साथ सहयोग किया। | मेरठ में शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए पुलिस ने डीजे ऑपरेटरों से मुलाकात की

June 29, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.