Last Updated:
बेंगलुरु में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर बार और रेस्टोरेंट में उनसे हजारों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कॉलेज की लड़कियां डेटिंग ऐप्स पर प्रोफाइल बनाकर लड़कों को खास बार में बुलाती हैं और फिर महंगे बिल थमा कर गायब हो जाती हैं.
प्रतिकात्मक तस्वीरकैसे चलता है यह स्कैम?
यूजर ने दावा किया कि उसके दोस्त को भी इसी तरह ठगा गया. लड़की ने बार में कम से कम चार बार 3,000 रुपये के ड्रिंक्स मंगवाए, जो असल में नकली थे. बताया गया कि ऐसे बार में दो तरह के मेन्यू होते हैं – एक आम ग्राहकों के लिए और दूसरा खासतौर पर इन ‘शिकार’ बने लोगों के लिए, जिसमें दाम कई गुना ज्यादा रखे जाते हैं.
रेडिट पर कई लोगों ने ऐसे अनुभव शेयर किए हैं. पैटर्न लगभग एक जैसा होता है – लड़की पहले से कहती है कि वह केवल एक खास बार या रेस्टोरेंट में ही मिलेगी. मुलाकात के दौरान वह खाने-पीने की चीजें ज्यादा मात्रा में ऑर्डर करती है और फिर किसी बहाने से बीच में ही वहां से चली जाती है. इसके बाद लड़के को भारी-भरकम बिल थमा दिया जाता है.
रेडिट पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया कि यह कोई नया स्कैम नहीं है. सोशल मीडिया पर कई लोग पहले भी ऐसी घटनाओं का जिक्र कर चुके हैं. खासकर बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में डेटिंग ऐप्स के जरिए इस तरह की ठगी तेजी से बढ़ रही है.
Reddit यूजर ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लालच में न फंसें और किसी भी डेटिंग ऐप पर मिले व्यक्ति के कहने पर सीधे किसी अनजान बार या रेस्टोरेंट में न जाएं. नहीं तो यह ‘रोमांटिक डेट’ आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है.
कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें
कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में… और पढ़ें

