Last Updated:
Bihar Chunav Supaul Election : सुपौल की धरती से अमित शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी नहीं होने दी जाएगी. राजद शासनकाल में घोटाले और घुसपैठ पर वार करते हुए उन्होंने नीतीश-शासन को ईमानदारी और विकास का प्रतीक बताया. कोसी के किनारे उमड़ी भीड़ के बीच शाह ने सीमांचल और मिथिलांचल के विकास का नया खाका पेश किया.
सुपौल में अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा, बिहार विकास पर जोर (फाइल फोटो)सुपौल. बिहार के सुपौल जिले के सिमराही हाई स्कूल मैदान में एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि-बिहार में अब जंगलराज लौटने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने शासन में चारा घोटाला, होटल घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला जैसे अनेक भ्रष्टाचार किए, जबकि नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा. शाह ने कहा कि बिहार को अब विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार की बाढ़ समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कोसी-मेची लिंक परियोजना को 2025 के बजट में शामिल किया गया है. नेपाल की नदियां जो हर साल बिहार में तबाही मचाती हैं, अब उन्हीं नदियों को जोड़कर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे पूरा कोसी – सीमांचल बाढ़मुक्त बनेगा.
राजद और राहुल गांधी पर बड़ा शाह का हमला
Vijay jha
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

