Last Updated:
Samastipur Job Camp: समस्तीपुर में 16 सितंबर को जिला नियोजनालय में टीचर पद के लिए जॉब कैंप लगेगा. AAM FOUNDATION (Freedom Employability Academy) स्नातक युवाओं को ₹14,500 मासिक वेतन पर नौकरी देगी. चयन इंटरव्यू से होगा. पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.
समस्तीपुर: अगर आपका सपना भी नौकरी करने का है और आप टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो समस्तीपुर में आपके लिए अच्छा मौका आया है. जिला नियोजनालय, समस्तीपुर की ओर से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस जॉब कैंप में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. यानी नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक युवाओं के लिए यह मौका काफी खास हो सकता है. जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. ऐसे में अगर आप टीचिंग क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो निर्धारित तारीख पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे पहुंचे
जॉब कैंप का आयोजन 16 सितंबर 2026 को जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के परिसर में किया जाएगा. अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैंप में शामिल हो सकते हैं= इसमें AAM FOUNDATION (Freedom Employability Academy) की ओर से Teacher पद पर नियुक्ति की जाएगी. यह नौकरी स्थायी प्रकृति की होगी और नौकरी का स्थान समस्तीपुर रहेगा. चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ PF और ESIC की सुविधा भी मिलेगी. इस पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है. वहीं उम्र सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं.
इंटरव्यू से होगा चयन, ये दस्तावेज जरूरी
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूमे दो प्रतियों में लेकर जाना होगा. इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और NCS रजिस्ट्रेशन भी साथ रखना जरूरी है. चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर होगी. जॉब कैंप में भाग लेने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. अभ्यर्थियों से फॉर्मल ड्रेस में आने की अपील की गई है. ऐसे में अगर आप समस्तीपुर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और टीचिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो 16 सितंबर की तारीख याद रखें. निर्धारित समय पर जिला नियोजनालय पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में शामिल होकर नौकरी पाने का मौका मिल सकता है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

