Last Updated:
India NOTAM: भारत के पड़ोस में चीन और पाकिस्तान जैसे देश हैं, जिनके साथ अतीत में युद्ध हो चुके हैं. उससे भी खतरनाक बात यह है कि इन दोनों पड़ोसी देशों की नीयत अभी भी ठीक नहीं है. सीमा पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे सुरक्षा को मजबूत से और मजबूत करने की जरूरत महसूस होती रहती है. इसी क्रम में भारत एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. दूसरी तरफ, भारत की बढ़ती ताकत से चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है.
भारत ने बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी किया है. (फाइल फोटो/Reuters)
India NOTAM: जिस देश के पड़ोस में चीन और पाकिस्तान जैसे देश हों उसे सुरक्षा यवस्था को अप-टू-डेट रखना जरूरी हो जाता है. भारत की वैसी ही स्थिति है. यही वजह है कि भारत अपने डिफेंस सिस्टम को लगातार आधुनिक बना रहा है. जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में भारत एक और बड़ी तैयारी करने में जुटा है. दरअसल, भारत की तरफ से बंगाल की खाड़ी में NOTAM (Notice To Airmen) जारी किया गया है. NOTAM अलर्ट जारी होने के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि नई दिल्ली की तरफ से मिसाइल का परीक्षण किया जा सकता है. भारत के इस कदम से चीन और पाकिस्तान के पेट में दर्द उठना स्वाभाविक है.
जानकारी के अनुसार, भारत ने बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में 1 से 3 दिसंबर तक फ्लाइट ट्रायल के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) और मैरीटाइम एडवाइजरी (MAR) जारी की है. इस अधिसूचना को संभावित मिसाइल परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है. जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षण गतिविधियों की अवधि 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर को शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) तक निर्धारित की गई है. इसके लिए सतह से लेकर असीमित ऊंचाई तक का क्षेत्र निर्धारित किया गया है. हालांकि, अभी तक परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली मिसाइल या हथियार प्रणाली के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
India Has Issued NOTAM/MAR For Experimental Flight Trials (Likely Missile Test) In Bay Of Bengal Region.
From:01/12/2026 , 10:00 IST
Until:03/12/2026 , 16:00 IST
V-Limit:Surface-Unlimited https://t.co/hfxITTTeQM

