Last Updated:
दुबई से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट के टॉयलेट कांड का खुलासा हुआ है. दरअसल, जिस समय प्लेन टॉयलेट में कांड को अंजाम दिया जा रहा था, तभी एक एयरहोस्टेस की नजर उधर पड़ गई. टॉयलेट से आ रही अजीब सी आवाजों से क्रू का शक बढ़ गया. इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसको देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं.
दुबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.
Airport News: फ्लाइट में एयर होस्टेस की निगाहें अचानक प्लेन के टायलेट पर दाखिल होते एक पैसेंजर पर जम गई. इस पैसेंजर की हरकतें और चेहरे के हावभाव बिल्कुल अलग थे. शक होने पर वह टॉयलेट के पास गई, तभी उसे अंदर से अजीब सी आवाजें आती सुनाई दीं. इन आवाजों को सुनने के बाद उसका शक गहरा गया. उसने तुरंत इसके बाबत अपने कैप्टन को जानकारी दी. वहीं कैप्टन ने इस बाबत एयरपोर्ट एजेंसीज को सूचना भेज दी.
कुछ ही समय बात यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हो गई. फ्लाइट लैंड होते ही कस्टम के साथ सुरक्षा अधिकारी फ्लाइट में दाखिल हो गए. इसके बाद, टायलेट से जो बरामद किया गया, उसे देखने के बाद सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं. दरअसल, यह मामला दुबई से अहमदाबाद आ रही एक फ्लाइट का है. फ्लाइट के टॉयलेट में करीब 2.8 किलो सोना छिपाकर रखा गया था. इस सोने को कस्टम ने जब्त कर लिया है.
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला 12 जून का है. दुबई से अहमदाबाद आई फ्लाइट के टायलेट की जांच के दौरान इंजीनियरों की मदद भी ली गई थी. तलाशी के दौरान अधिकारियों की नजर विमान के फ्रंट लैवेटरी (टॉयलेट) में लगे स्पीकर बॉक्स पर पड़ी. जब स्पीकर बॉक्स को ध्यान से जांचा गया तो उसके अंदर काले रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटे दो पैकेट मिले.
उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर अधिकारियों को 24 कैरेट के गोल्ड बिस्किट बरामद किए गए. सभी गोल्ड बिस्किट 999.0 शुद्धता यानी 24 कैरेट के थे. बरामद सोने का कुल वजन 2,799.3 ग्राम पाया गया. बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 4 करोड़ 26 लाख 89 हजार 325 रुपये आंकी गई है. कस्टम विभाग का कहना है कि जिस तरीके से सोने को छिपाया गया था, उससे साफ संकेत मिलता है कि इसे भारत में अवैध रूप से तस्करी के जरिए लाने की कोशिश की जा रही थी.
कस्टम के अनुसार, सोने को ऐसी जगह छिपाया गया था जहां सामान्य तौर पर यात्रियों या क्रू की नजर आसानी से नहीं पड़ती है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी यात्री, क्रू सदस्य या अन्य व्यक्ति ने बरामद सोने पर अपना दावा नहीं किया है. इसके बाद कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत सोने को ‘अनक्लेम्ड’ यानी लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया गया है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

