Last Updated:
चूड़ी कटिंग करने वाले कारीगर ने बताया कि रोजाना चूड़ियों के गुच्छों को इस अड्डे पर लाया जाता है और उससे चूड़ियों पर कटिंग होती है. इस काम को कारीगर दिन भर करते हैं. लगभग 1 घंटे में 320 चूड़ियां कटिंग होकर तैयार हो जाती हैं. इसके लिए कारीगरों को ₹50 से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक की मजदूरी ही मिल पाती है. अगर काम अच्छा चलता है तो एक कारीगर रोजाना ज्यादा से ज्यादा ₹300 कमा लेता है जिससे उसका गुजारा भी नहीं हो पाता.
फिरोजाबाद: यूपी का फिरोजाबाद शहर कांच की चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां घर-घर में कांच की चूड़ियां तैयार होती है. कारखाने से लेकर शहर की गलियों में चूड़ियों की खनक सुनाई देती है. लेकिन इन चूड़ियों को बड़ी मेहनत से तैयार किया जाता है. इन चूड़ियों को तैयार करने के लिए कारखाने से लाने के बाद कटिंग की जाती है जो काफी रिस्की है. फिर इसके बाद उन्हें सजाया जाता है.वही इस काम के लिए कारीगरों को बेहद कम मजदूरी मिलती है.
ग्रांडर से होती है कांच की चूड़ियों की कटिंग
फिरोजाबाद के रसूलपुर में चूड़ियों की कटिंग करने वाले कारीगर मोहम्मद अशरफ ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि चूड़ियों का यह काम बेहद ही रिस्की है. सबसे पहले कारखाने से सादा चूड़ियों को कटिंग के लिए लाया जाता है फिर कारीगर कटिंग के लिए तैयार करते हैं. कांच की चूड़ियों को ग्राइंडर से कटिंग कर नई डिजाइन में तैयार किया जाता है. कारीगर ग्राइंडर की मदद से कांच की चूड़ियां पर अलग-अलग तरह की डिजाइन बनाते हैं. कई बार कांच की यह चूड़ियां टूटती है लेकिन कारीगर रिस्क लेकर इन चूड़ियों को कटिंग कर तैयार करते हैं. वही कटिंग होने के बाद यह चूड़ियां मार्केट में सजने के लिए जाती हैं. कटिंग वाली जगह पर दूसरे कारीगर गोल्डन कलर की पॉलिश लगाते हैं इससे इनकी चमक और भी अलग दिखाई देती है.
रोजाना 300 रुपए तक मिलती है मजदूरी
चूड़ी कटिंग करने वाले कारीगर ने बताया कि रोजाना चूड़ियों के गुच्छों को इस अड्डे पर लाया जाता है और उससे चूड़ियों पर कटिंग होती है. इस काम को कारीगर दिन भर करते हैं. लगभग 1 घंटे में 320 चूड़ियां कटिंग होकर तैयार हो जाती हैं. इसके लिए कारीगरों को ₹50 से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक की मजदूरी ही मिल पाती है. अगर काम अच्छा चलता है तो एक कारीगर रोजाना ज्यादा से ज्यादा ₹300 कमा लेता है जिससे उसका गुजारा भी नहीं हो पाता.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें