Last Updated:
पूजा खेडकर के फरार पिता के ड्राइवर को पुलिस ने रोड रेज मामले में गिरफ्तार किया है.यह पूरा मामला 13 सितंबर 2025 को मुलुंड-ऐरोली रोड पर शुरू हुआ. पुलिस के अनुसार, उस दिन एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक एक लैंड क्रूज़र कार से हल्का टकरा गया. इस मामूली सी टक्कर के बाद कार सवारों और ट्रक चालक व उसके हेल्पर के बीच बहस हो गई. कार सवारों ने नुकसान की भरपाई के लिए पैसे की मांग की. इसी दौरान पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और उनके ड्राइवर प्रफुल सालुंखे ने कथित तौर पर ट्रक हेल्पर, प्रह्लाद कुमार चौहान को जबरन एसयूवी में बैठाया और उसे पुणे स्थित खेडकर के बंगले पर ले गए.
पुलिस का एक्शन
नई धाराओं में केस दर्ज
रबाले पुलिस ने पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत केस दर्ज किया था. अब इसमें धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 127(7) (जबरन वसूली के लिए अवैध रूप से बंधक बनाना) और 308(4) (उगाही) भी जोड़ी गई हैं. इसके अलावा पुणे पुलिस ने मनोरमा खेडकर के खिलाफ पुलिस को बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर नोटिस भी जारी किया है.
परिवार पर पुराने विवाद
फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास
फिलहाल दिलीप खेडकर, उनकी पत्नी मनोरमा और एक अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. नवी मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ रोड रेज़ का नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक गतिविधियों, जैसे अपहरण, जबरन वसूली और साक्ष्य नष्ट करने का भी है. इस वजह से केस को मजबूत बनाने के लिए कई धाराएं जोड़ी गई हैं.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

