Last Updated:
Agriculture News: बहराइच में अब तक किसान मुख्य रूप से पारंपरिक फसलों की खेती कर रहे थे. अब वे किसान मखाने की खेती के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके है. लो-लैंड क्षत्रों को अब किसानों की आय का मुख्य स्रोत बनाने के लिए उद्यान विभाग ने एक नई पहल शुरू की है.
बहराइच: जिलें में पारंपरिक खेती करने वाले किसान अब मखाना की खेती करेंगे. इस क्षेत्र के किसान अब अपनी एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके है. जिले के जलभराव वाले लो-लैंड क्षत्रों को अब किसानों की आय का मुख्य स्रोत बनाने के लिए उद्यान विभाग ने एक नई पहल शुरू की है. जिला उद्यान विभाग अधिकारी बहराइच दिनेश चौधरी के अनुसार, बहराइच में पहली बार मखाने की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है.
इसके लिए विभाग द्वारा शुरुआती चरण में 4 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.अब तक उद्यान विभाग के पोर्टल पर 5 किसानों ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है, जिनके खेतों में इस बार मखाने की खेती करवाई जाएगी. अधिकारी ने बताया कि मखाना एक सुपरफूड के रूप में पहचाना जाता है, जो अत्यधिक पौष्टिक होता है और बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है.
मखाना बनेगा किसानों की कमाई का जरिया
उनका कहना है कि बहराइच के ऐसे कई इलाके हैं जहां 8 से 10 महीने तक पानी भरा रहता है और अन्य फसलें उगाना संभव नहीं हो पाता. ऐसी जमीनों पर मखाने की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी. अधिकारी ने विश्वास जताया कि लो-लैंड एरिया होने के कारण आने वाले समय में बहराइच में व्यापक पैमाने पर मखाने की खेती होगी और उद्यान विभाग के सहयोग से यहाँ के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होकर जिले का नाम रोशन करेंगे.
मखाने की खेती में जरूरी बातें
मखाने की खेती की दो मुख्य विधियां हैं पहला इसमें खेत में लगातार कम से कम 2 फीट पानी मेंटेन करना होता है. नर्सरी तैयार करके पौधों की रोपाई की जाती है. और दूसरा तालाब विधि, इसमें तालाब में बीज डाले जाते हैं.एक बार बुआई के बाद फसल अपने सीजन के अनुसार हर साल खुद विकसित होती रहती है. जानकारों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी के महीने में रोपाई की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं.

