India
oi-Sumit Jha
Operation Sindoor: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने राहुल गांधी की पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ तस्वीरें शेयर की। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने लिखा कि, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके समर्थकों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की बेदाग़ सफलता पर बधाई नहीं दी, जो भारत की स्पष्ट सैन्य श्रेष्ठता को दर्शाता है।

‘अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा?’
अमित मालवीय ने आगे लिखा कि, ‘इसके बजाय, वे बार-बार यही सवाल करते हैं कि हमारे कितने जेट्स गिराए गए? जबकि इस सवाल का जवाब DGMO की ब्रीफिंग में पहले ही दिया जा चुका है। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट मारे गए, या भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर की गई कार्रवाई में कितने जेंट्स उनके हैंगर में ही नष्ट हो गए। अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा? निशान-ए-पाकिस्तान स्वीकार करना?’
It is not surprising that Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan and its benefactors. He hasn’t congratulated the Prime Minister on the flawless #OperationSindoor, which unmistakably showcases India’s dominance. Instead, he repeatedly asks how many jets we lost—a… pic.twitter.com/BT47CNpddj
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 20, 2025 “>
राहुल ने विदेश मंत्री पर उठाए सवाल
बता दें कि, राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ सार्थक नहीं है, बल्कि निंदनीय भी है। इसलिए मैं फिर पूछता हूँ, पाकिस्तान को पहले से जानकारी कैसे थी, और इसकी वजह से भारत ने कितने विमान खोए? यह कोई चूक नहीं थी यह एक अपराध था। और देश को सच जानने का हक़ है।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?
वायुसेना ने कितने विमान खोए?- राहुल
वहीं इस पहले भी राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘हमले की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचना देना एक गंभीर अपराध था। विदेश मंत्री (EAM) खुद सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि भारत सरकार (GOI) ने ऐसा किया।
अब दो सीधे सवाल हैं
- यह आदेश किसने दिया?
- इस फैसले के कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खोए?
- देश को इन सवालों के जवाब चाहिए और सच छुपाया नहीं जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: अमेरिका के लिए देरी से रवाना होगा भारत का कूटनीतिक दल, शशि थरूर ने बताई इसके पीछे की वजह

