Last Updated:
मुरादाबाद के किसान इस योजना का सहारा लेकर अपनी बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना सकते हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण भूमि सुधार योजना है. जिसका उद्देश्य बेकार बीहड़ बंजर और जलभराव वाली भूमि को उपचारित कर खेती के योग्य बनाना है.यह योजना चयनित परियोजना क्षेत्रों में बंजर खड्ड और जलभराव वाली बेकार पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाने का काम करती है.
मुरादाबादः मुरादाबाद के किसान इस योजना का सहारा लेकर अपनी बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना सकते हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण भूमि सुधार योजना है. जिसका उद्देश्य बेकार बीहड़ बंजर और जलभराव वाली भूमि को उपचारित कर खेती के योग्य बनाना है.यह योजना चयनित परियोजना क्षेत्रों में बंजर खड्ड और जलभराव वाली बेकार पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाने का काम करती है. इसके तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए बागवानी और कृषि वानिकी की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जाता है.यह योजना राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित की जाती है.
पंडित दीनदयाल समृद्धि योजना का ले लाभ
उप कृषि निदेशक रविकांत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बंजर एवं जल-भराव वाली भूमि को सुधारने के लिए चलाई जाती है. इसके अंतर्गत किसानों की भूमि को उपजाऊ बनाने का कार्य किया जाता है.इस योजना के तहत हम नाला बंदी का काम करते हैं. छोटी-छोटी जल संरक्षण संरचनाएं बनाते हैं ताकि खेत का पानी खेत में ही रहे. इससे भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती है और कटान से होने वाले मिट्टी के बहाव को भी रोका जा सके.
किसान ले सकतें है इसका लाभ
उन्होंने बताया वर्तमान में यह योजना हमारे जनपद में भूमि संरक्षण विभाग के एक अनुभाग द्वारा संचालित की जा रही है. जिसमें भूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कर भूमि को सुधारा जा रहा है. वर्तमान में हमें लगभग 100 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है. 100 हेक्टेयर के कैचमेंट एरिया में आने वाले सभी किसान लगभग 400 से 500 किसान इसका लाभ ले सकते हैं.उन्होंने बताया कि इसका लाभ कोई भी किसान व्यक्तिगत रूप से आवेदन करके नहीं ले सकता इसके लिए हमारी कंजर्वेशन यूनिट खेत पर जाकर सर्वे करती है. जहाँ जल का कटान और भूमि का कटान ज्यादा हो रहा है.उस क्षेत्र को इस योजना के अंतर्गत चयनित किया जाता है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

