Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
पंजाब में PCS भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा कानूनी मोड़ आया है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से आयोजित पंजाब PCS परीक्षा की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. विभिन्न अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 19 नवंबर को यह आदेश दिया, जो कि भगवंत मान सरकार के लिए एक बड़ा झटका है.
पंजाब PCS की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 4 नवंबर को घोषित किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 331 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं. परीक्षा परिणाम के बाद 751 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. हालांकि, परीक्षा में सफल नहीं हो सके कुछ अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अदालत में याचिकाएं दायर कीं. इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला किया है.
कोर्ट ने साथ ही रिकार्ड भी तलब किया
कोर्ट ने सारा रिकॉर्ड सील मांगा है।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

