Last Updated:
न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में अनुपम खेर ने रील आइकॉन अवॉर्ड जीता. अपने बर्थडे के दिन इतना बड़ा सम्मान मिलने से वह काफी खुश हुए हैं. इतना ही नहीं, अनुपम ने इवेंट में बर्थडे केक भी काटा. पेपराजी द्वारा मिले सरप्राइज से वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनुपम खेर न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स में इमोशनल हुए.
मुंबई. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में अनुपम खेर को रील आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड सेरेमनी 7 मार्च की रात को हुई थी. सेरेमनी की यह शाम अनुपमन के लिए और भी खास रही क्योंकि उनका 71वां जन्मदिन भी था. इवेंट से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस दौरान पैपराज़ी ने उन्हें केक और फूलों के गुलदस्ते देकर सरप्राइज किया, जिससे अनुपम खेर भावुक हो गए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर केक काटते वक्त भावुक होते और उनकी आंखों में आंसू नजर आते हैं. इस खास पल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इतने प्यार और सरप्राइज की उम्मीद नहीं कर रहे थे और इस पल से अभिभूत हो गए.
View this post on Instagram

