Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » नूर खान एयरबेस एक ही वार में हो जाएगा साफ, जब आसमान से बरसेंगे ताबड़तोड़ 5 ब्रह्मोस, सांस लेने का नहीं होगा समय – BrahMos NG next generation Su30MKI fighter jet 5 missile per aircraft 300 kilometre air launched range nur khan airbase destroy
Hindi News

नूर खान एयरबेस एक ही वार में हो जाएगा साफ, जब आसमान से बरसेंगे ताबड़तोड़ 5 ब्रह्मोस, सांस लेने का नहीं होगा समय – BrahMos NG next generation Su30MKI fighter jet 5 missile per aircraft 300 kilometre air launched range nur khan airbase destroy

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 15, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

BrahMos NG Su-30MKI Jet: दुनिया के तमाम देश ऐसे वेपन सिस्‍टम डेवलप करने में जुटे हैं, जिससे अपनी जमीन से ही ऐसा वार किया किया जाए कि दुश्‍मन चारों खाने चित्‍त हो जाए. इसमें कटिंग एज टेक्‍नोलॉजी की मदद से डेवलप किए जा रही मिसाइल्‍स की भूमिका काफी अहम है. रेंज और घातक क्षमता में वृद्धि की वजह से आधुनिक मिसाइलें काफी कारगर साबित हो रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने अपनी क्षमता से पूरी दुनिया को अवगत कराया था. ब्रह्मोस के प्रचंड प्रहार से पाकिस्‍तान के हौसले के परखच्‍चे उड़ गए और वो सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा था. Su-30MKI फाइटर जेट की रफ्तार और ब्रह्मोस की मार से पाकिस्‍तान आज तक कराह रहा है. अब इसी ब्रह्मेस मिसाइल को अपग्रेड किया जा रहा है. ब्रह्मोस-NG यानी ब्रह्मोस-नेक्‍स्‍ट जेनरेशन में ऐसी खासियत एड की गई हैं कि दुश्‍मनों के होश उड़ जाएंगे. ब्रह्मोस का मौजूदा वर्जन (Brahmos-A) Su-30MKI फाइटर एयरक्राफ्ट में फिट होता है. दिक्‍कत यह है कि वजन ज्‍यादा होने की वजह से फिलहाल एक ही ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल Su-30MKI फाइटर जेट में फिट या इंटीग्रेट होती है. लेकिन, ब्रह्मोस-NG मिसाइल को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वजन तो कम हो पर उसकी लेथेलिटी (घातक होने की क्षमता) पर कोई असर न पड़े. बताया जा रहा है कि ब्रह्मोस-NG के डेवलप होने के बाद Su-30MKI जेट में एक साथ ऐसी 5 मिसाइलें इंटीग्रेट की जाएंगी. इससे एक तरह जहां साल्‍वो अटैक (एक ही समय में ताबड़तोड़ कई प्रहार) करना संभव हो सकेगा, वहीं दुश्‍मनों को संभलने का मौका दिए बगैर उसे पूरी तरह से तबाह किया जा सकेगा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नूर खान एयरबेस पर ब्रह्मोस से अटैक किया गया था, जिससे पाकिस्‍तान को काफी नुकसान हुआ था. फर्ज कीजिए यदि ब्रह्मोस-NG से एक के बाद एक 5 अटैक किए गए होते तो पूरा एयरबेस ही स्‍वाहा हो जाता.

भारतीय वायुसेना की हवाई हमले की क्षमता आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने वाली है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित की जा रही ब्रह्मोस-एनजी (नेक्स्ट जेनरेशन) मिसाइल, मौजूदा ब्रह्मोस फैमिली की घातक ताकत को और अधिक प्रभावी रूप में पेश करेगी. सबसे अहम बात यह है कि यह मिसाइल आकार और वजन में कहीं अधिक हल्की होगी, जिससे लड़ाकू विमानों पर इसके इस्तेमाल की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी. विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रह्मोस-एनजी के आने से भारतीय वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट की स्ट्राइक लोड क्षमता में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हो सकती है. ब्रह्मोस-NG की सबसे बड़ी खासियत इसका वजन है. मौजूदा एयर-लॉन्च्ड ब्रह्मोस-A मिसाइल का वजन लगभग 2,900 किलोग्राम है, जिसकी वजह से Su-30MKI केवल एक ही मिसाइल ले जाने में सक्षम है. इसके मुकाबले ब्रह्मोस-NG का अनुमानित वजन करीब 1.2 टन (1200 किलोग्राम) यानी लगभग आधा से भी कम होगा. हालांकि, इसकी मारक दूरी करीब 300 किलोमीटर ही रहने की संभावना है, जो मौजूदा ब्रह्मोस के बराबर है, लेकिन वजन में भारी कमी इसे कहीं अधिक बहुउपयोगी बना देती है.

BrahMos NG Su-30MKI Jet: ब्रह्मोस-NG या ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्‍करण से Su-30MKI फाइटर एयरक्राफ्ट की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी. (फोटो/Reuters)

Su-30MKI में एक साथ कितने ब्रह्मोस-NG होंगे फिट?

रक्षा मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट idrw.org के अनुसार, ब्रह्मोस-NG के हल्के डिजाइन की वजह से संशोधित Su-30MKI को एक साथ 5 मिसाइलें ले जाने के लिए कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. यदि यह योजना साकार होती है, तो यह भारतीय वायुसेना के लिए बड़ी रणनीतिक छलांग साबित होगी. अभी जहां एक विमान केवल एक ब्रह्मोस-A मिसाइल से हमला कर पाता है, वहीं भविष्य में एक ही विमान से कई लक्ष्यों पर एक साथ सटीक प्रहार संभव हो सकेगा. इससे न केवल हमले की तीव्रता बढ़ेगी, बल्कि दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने की क्षमता भी मजबूत होगी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर 5 मिसाइलों वाले कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा पहले किए गए प्रदर्शनों से कुछ संकेत जरूर मिले हैं. बीते वर्षों में एक Su-30MKI के मॉक-अप को 3 ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों के साथ दिखाया गया था. इसमें एक मिसाइल विमान के फ्यूजलेज के सेंटरलाइन पर और दो इनबोर्ड विंग स्टेशनों पर लगी हुई थीं. यह व्यवस्था इस बात का प्रमाण थी कि ब्रह्मोस-एनजी को उन हार्डपॉइंट्स पर भी लगाया जा सकता है, जो भारी ब्रह्मोस-A के लिए उपयुक्त नहीं थे.

  1. कॉन्‍सेप्‍ट और जेनरेशन
    ब्रह्मोस-A: यह ब्रह्मोस परिवार का मौजूदा एयर-लॉन्च्ड संस्करण है, जिसे खास तौर पर Su-30MKI लड़ाकू विमान से दागने के लिए विकसित किया गया.
    ब्रह्मोस-NG: NG यानी नेक्स्ट जेनरेशन. यह ब्रह्मोस-A का उन्नत और हल्का संस्करण है, जिसे भविष्य के अधिक प्लेटफॉर्म-फ्रेंडली विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.
  2. वजन और आकार
    ब्रह्मोस-A: इसका वजन लगभग 2.5 टन के आसपास है और आकार बड़ा होने के कारण इसे सिर्फ भारी फाइटर जेट ही कैरी कर सकते हैं.
    ब्रह्मोस-NG: वजन करीब 1.2-1.5 टन तक सीमित रखा गया है. आकार छोटा होने से इसे अधिक विमानों पर तैनात किया जा सकेगा.
  3. पेलोड इंटीग्रेशन
    ब्रह्मोस-A: Su-30MKI एक समय में केवल एक ब्रह्मोस-A मिसाइल ले जा सकता है.
    ब्रह्मोस-NG: छोटे और हल्के होने के कारण Su-30MKI जैसे विमान भविष्य में तीन से पांच ब्रह्मोस-NG मिसाइल तक ले जाने में सक्षम हो सकते हैं.
  4. प्लेटफॉर्म
    ब्रह्मोस-A: फिलहाल Su-30MKI तक सीमित. अन्य फाइटर जेट्स पर इसका इंटीग्रेशन चुनौतीपूर्ण है.
    ब्रह्मोस-NG: इसे तेजस, मिराज-2000, मिग-29 और भविष्य के मल्टी-रोल फाइटर जेट्स के साथ भी इंटीग्रेट करने की योजना है.
  5. रणनीतिक प्रभाव
    ब्रह्मोस-A: सीमित संख्या में भारी स्ट्राइक के लिए उपयुक्त.
    ब्रह्मोस-NG: हल्की होने के कारण ‘मल्टी-मिसाइल साल्‍वो अटैक’ संभव होगा, जिससे दुश्मन के एयर डिफेंस को भेदना आसान होगा.
NEW DELHI : BRAHMOS-A. PTI GRAPHICS(PTI11_22_2017_000124B)

क्‍यों होगा ऐतिहासिक?

अब सवाल यह है कि बाकी दो मिसाइलें कहां लगाई जाएंगी, जिससे कुल संख्या पांच तक पहुंच सके. idrw.org की रिपोर्ट के मुताबिक, एक संभावित विकल्प इंजन नैसेल स्टेशनों में बदलाव का हो सकता है. वर्तमान में इन स्टेशनों का उपयोग Kh-31P एंटी-रेडिएशन या Kh-31A एंटी-शिप मिसाइलों के लिए किया जाता है, जिनका वजन ब्रह्मोस-एनजी के अपेक्षाकृत करीब है. यदि ढांचे को मजबूत किया जाए और एवियोनिक्स इंटीग्रेशन किया जाए, तो इन नैसेल-माउंटेड पाइलन्‍स पर भी ब्रह्मोस-एनजी को लगाया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल यह संभावना केवल अटकलों पर आधारित है और इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. यदि इस तरह का कॉन्फ़िगरेशन हकीकत में बदलता है, तो Su-30MKI दुनिया के उन गिने-चुने लड़ाकू विमानों में शामिल हो जाएगा, जो एक साथ इतनी बड़ी संख्या में एयर-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइलें ले जा सकते हैं. इससे इंडियन एयरफोर्स को बड़े और हाई-वैल्‍यू वाले जमीनी या समुद्री लक्ष्यों पर एक ही सॉर्टी यानी उड़ान में कई सटीक हमले करने की क्षमता मिलेगी. इसका सीधा फायदा यह होगा कि किसी मिशन को अंजाम देने के लिए कम विमानों की जरूरत पड़ेगी, जिससे ऑपरेशनल लचीलापन और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगे.

आंख उठाने से पहले सौ बार सोचेगा दुश्‍मन

हालांकि, ब्रह्मोस-NG के अंतिम इंटीग्रेशन, ट्रायल और डिप्‍लॉयमेंट से जुड़ी कई जानकारियां अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इतना तय है कि इसके छोटे आकार और हल्के वजन ने नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं. जैसे-जैसे इसका विकास आगे बढ़ेगा और उड़ान परीक्षण शुरू होंगे, Su-30MKI और ब्रह्मोस-एनजी की जोड़ी क्षेत्र में भारत की लंबी दूरी की सटीक स्ट्राइक क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है. यह न केवल भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा, बल्कि देश की सामरिक Deterrence को भी कहीं अधिक मजबूत बनाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईरान में खूनी संघर्ष, रज़ा पहलवी का दावा—प्रदर्शनों में 1200 से ज़्यादा मौतें, 9/11 से चार गुना बड़ा नरसंहार | Raza Pahlavi’s claim – more than 1200 deaths in Iran protests, a massacre four times bigger than 9/11
Next Article शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं ये एक्ट्रेस, ऐसा दीवानापन कि आप सोच नहीं सकते, अधूरी मोहब्बत का ‘ऐसा दर्द’ | asha parekh madly in love with married man kind of obsession cant imagine adhuri mohabbat ka dard
HawkNews
  • Website

Related Posts

Mahua Moitra पर फेंके गए अंडे, TMC सांसद ने साड़ी उठाकर दिखाए जख्म, BJP पर हमले का आरोप, चीखते-चिल्लाते VIDEO | Mahua Moitra Egg Attack Video Viral: TMC MP Allegation On BJP West Bengal Politics News Hindi

July 1, 2026

न्‍यूयार्क शहर के सालभर की खपत जितनी बिजली बनाती है अडानी की यह कंपनी, वह भी सिर्फ सूरज की रोशनी और हवा से

July 1, 2026

PoK Cut Off: अगर पाकिस्तान के हाथ से निकल गया PoK, तो क्या होगा अंजाम और कौन छोड़ेगा साथ? Explained | pok-cut-off-pakistan-impact-cpec-crisis-freedom-demand-explained-hindi

July 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,976)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Mahua Moitra पर फेंके गए अंडे, TMC सांसद ने साड़ी उठाकर दिखाए जख्म, BJP पर हमले का आरोप, चीखते-चिल्लाते VIDEO | Mahua Moitra Egg Attack Video Viral: TMC MP Allegation On BJP West Bengal Politics News Hindi

July 1, 2026

न्‍यूयार्क शहर के सालभर की खपत जितनी बिजली बनाती है अडानी की यह कंपनी, वह भी सिर्फ सूरज की रोशनी और हवा से

July 1, 2026

PoK Cut Off: अगर पाकिस्तान के हाथ से निकल गया PoK, तो क्या होगा अंजाम और कौन छोड़ेगा साथ? Explained | pok-cut-off-pakistan-impact-cpec-crisis-freedom-demand-explained-hindi

July 1, 2026

WhatsApp के नए फीचर्स से बढ़ी रही है साइबर ठगी! रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में

July 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Mahua Moitra पर फेंके गए अंडे, TMC सांसद ने साड़ी उठाकर दिखाए जख्म, BJP पर हमले का आरोप, चीखते-चिल्लाते VIDEO | Mahua Moitra Egg Attack Video Viral: TMC MP Allegation On BJP West Bengal Politics News Hindi

July 1, 2026

न्‍यूयार्क शहर के सालभर की खपत जितनी बिजली बनाती है अडानी की यह कंपनी, वह भी सिर्फ सूरज की रोशनी और हवा से

July 1, 2026

PoK Cut Off: अगर पाकिस्तान के हाथ से निकल गया PoK, तो क्या होगा अंजाम और कौन छोड़ेगा साथ? Explained | pok-cut-off-pakistan-impact-cpec-crisis-freedom-demand-explained-hindi

July 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.