Last Updated:
Captain Smit Machchhar: मानवता को बचाने के लिए जो इंसान अपनी जान की बाजी तक लगा देता है, इतिहास के पन्नों में उसका नाम हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है. 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर उन चंद इंसानों में से एक हैं. भारतीय कैप्टन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को Flydubai फ्लाइट के कॉकपिट के अंदर की पूरी कहानी बताई है.
कैप्टन स्मित मच्छर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को Flydubai फ्लाइट के कॉकपिट की पूरी कहानी बताई.
कैप्टन मच्छर ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बातचीत के दौरान घटना वाले दिन विमान के कॉकपिट में जो कुछ हुआ, उसके बारे में विस्तार से बताया. कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा, ‘फ्लाइट बिल्कुल सामान्य तरीके से चल रही थी. को-पायलट ने प्रार्थना करने (नमाज पढ़ने) की बात कही. वहां के कई लोग प्रार्थना करते हैं, इसलिए यह कोई असामान्य बात नहीं थी. जब वह प्रार्थना कर रहा था, तो सम्मान के तौर पर मैं पीछे की तरफ नहीं देख रहा था. करीब 4-5 मिनट बाद अचानक मेरे सिर के पीछे जोरदार चोट लगी. पहले मुझे लगा कि शायद विमान को कोई बड़ा नुकसान हुआ है और कुछ बहुत गलत हो गया है.’ कैप्टन मच्छर ने आगे बताया कि लेकिन इसके बाद एक के बाद एक कई वार होते रहे. तभी मुझे समझ आया कि विमान में कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि मेरे साथ कॉकपिट में मौजूद दूसरा व्यक्ति मुझ पर हमला कर रहा है.
View this post on Instagram

