Last Updated:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को दिल्ली विस्फोट मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच शुरू किए जाने के बीच बुधवार को ‘देश के भीतर पनपे आतंकवादियों’ का ज़िक्र किया और कहा कि सरकार की चुप्पी इसलिए है क्योंकि उसे उनके बारे में पता है. चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में दिल्ली विस्फोट का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह सवाल उठाया कि क्यों और किन परिस्थितियों में भारतीय नागरिक आतंकवादी बन रहे हैं.
चिदंबरम ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले से पहले और बाद में भी मैंने यही कहा है कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं – विदेश में प्रशिक्षित घुसपैठिए आतंकवादी और देश के भीतर पनपे आतंकवादी. मैंने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान भी यही कहा था. देश के भीतर पनपे आतंकवादियों के संदर्भ में मेरा मज़ाक उड़ाया गया और मुझे ट्रोल किया गया.’
चिदंबरम ने कहा, “हालांकि, मुझे यह कहना होगा कि सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी क्योंकि सरकार जानती है कि देश के भीतर भी आतंकवादी पनपे हैं. इस ट्वीट का मकसद यह है कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं जो भारतीय नागरिकों – यहां तक कि शिक्षित लोगों को भी – आतंकवादी बना देती हैं.” उन्होंने यह पोस्ट ऐसे दिन किया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली विस्फोट को एक ‘आतंकवादी घटना’ करार दिया है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

