Last Updated:
Diwali Home Temple Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है. लोग घर के हर कोने को चमकाने में जुट जाते हैं, लेकिन इस दौरान घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों की सफाई करना भी जरूरी है. इस दिवाली आप भी अपने घर के मंदिर को बाकी हिस्सों की तरह चमका सकते हैं. इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है.
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है. लोग घर के हर कोने को चमकाने में जुट जाते हैं, लेकिन इस दौरान घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों की सफाई करना भी जरूरी है. इस दिवाली आप भी अपने घर के मंदिर को बाकी हिस्सों की तरह चमका सकते हैं. इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से मूर्तियों, फोटो फ्रेम और मंदिर को साफ-सुथरा रख सकते हैं. आइए जानते हैं मंदिर की सफाई के 6 आसान घरेलू उपाय.
भगवान की मूर्तियों पर समय के साथ धूल-मिट्टी और कालापन जम जाता है. इसे साफ करने के लिए सबसे पहले मूर्ति को उसकी धातु और बनावट के अनुसार साफ पानी से धो लें. इसके बाद एक कटोरी में 50 ग्राम दही और चुटकी भर अमचूर पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार करें. हल्के हाथों से मूर्ति को धोए बाद में साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से सुखा लें.
मंदिर के फोटो फ्रेम और मूर्तियों पर जमी धूल साफ करने के लिए रफ कपड़े का इस्तेमाल न करें. इसके बजाय माइक्रोफाइबर कपड़ा लें. यह धूल को आसानी से साफ करता है और फ्रेम पर खरोंच आने का खतरा भी कम रहता है. कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर फोटो फ्रेम के कांच पर तेल या धुएं के निशान हैं तो एक चम्मच सिरके में एक कटोरी पानी मिलाएं. इस मिश्रण को कपड़े पर लेकर कांच साफ करें. इससे चिकनाई और दाग हटाने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि सिरके का इस्तेमाल लकड़ी या सुनहरे बॉर्डर पर न करें.
मंदिर के फ्रेम और मूर्तियों के डिजाइन वाले हिस्सों में अक्सर धूल जम जाती है. ऐसे में पुराने मुलायम टूथब्रश या कॉटन स्वैब की मदद लें. इससे कोनों और बारीक डिजाइन में फंसी धूल आसानी से निकल जाती है.
अगर आपके घर में लकड़ी का मंदिर है तो उसकी चमक बनाए रखने के लिए लकड़ी के अनुकूल पॉलिश का इस्तेमाल करें. कुछ बूंदें मुलायम कपड़े पर लेकर धीरे-धीरे सफाई करें. ऑलिव ऑयल या नींबू के तेल का इस्तेमाल करने से पहले मंदिर के किसी छिपे हुए हिस्से पर जांच जरूर कर लें.
कांच वाले फोटो फ्रेम को साफ करने के लिए ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे फोटो पर न करें. पहले इसे मुलायम कपड़े पर स्प्रे करें और फिर कांच को धीरे-धीरे साफ करें. इससे फोटो के अंदर नमी जाने का खतरा नहीं रहेगा. इसके अलावा अगर आप रोजाना मंदिर में दीया और अगरबत्ती जलाते हैं. तो सप्ताह में एक बार मंदिर की दीवारों और आसपास की जगह को सूखे या हल्के नम कपड़े से साफ करें. इससे धूल और धुएं की परत जमने से बच सकती है और दिवाली पर आपका मंदिर भी साफ-सुथरा और सुंदर नजर आएगा.

