Entertainment
oi-Samridhi Arora
Mika Singh: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता पर किए गए घटिया सवाल से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में माफी भी मांगी लेकिन सोशल मीडिया पर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी रणवीर पर जमकर निशाना साधा।
गायक मीका सिंह ने शो में दिखाए गए घटिया कंटेंट के लिए आलोचना की है। जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे इन शो को देखने से बचें ताकि इस तरह के कंटेंट को रोकने में मदद मिल सके।

मीका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने भी ये एपिसोड देखा है। बहुत ही बकवास, बहुत अजीब किस्म की गालियां दी जा रही हैं। कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे यकीन है कि इनके फैंस काफी होंगे। हो सकता है ये शो सिर्फ उन्हीं के लिए हो जिन्हें ये पसंद हो।”
मीका ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी ऐसे शो और पॉडकास्ट में अपने गाने प्रमोट करने के लिए भाग नहीं लिया। उन्होंने उन कलाकारों को भी जमकर आलोचना की जो ऐसे शो में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, “इनको रोकने के लिए कोई ना कोई होना चाहिए… मुझे गुस्सा आता है जब मेरा या दिलजीत दोसांझ का शो होता है, तब बहुत से लोग आ जाते हैं देश की रक्षा के लिए। शराब पर गाना मत गाओ, पब्लिक शो में ये मत करो, वो मत करो… तुम लोगों को ये गधे लोग नजर नहीं आते? क्या तुम्हारा फर्ज नहीं बनता, जैसे सिंगर्स या सेलेब्रिटीज को नोटिस भेज देते हो, तो तुम इन गधों को नहीं रोक सकते जो इतना समय से बकवास कर रहे हैं? तुम लोगों का ये फर्ज बनता है।”
बता दें कि, मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिंगर्स को भेजे गए नोटिस मामले में फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। बात करें रणवीर की तो उनके जिस बयान को लेकर बवाल मचा वह उन्होंने कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर बेहद ही घटिया सवाल पूछा था। उन्होंने कहा, “क्या आप चाहेंगे कि आपके माता-पिता हर दिन से##स करें और ये देखें, या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए रोक दें?”
यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद, उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है, जिसमें रणवीर इलाहबदिया, कॉमेडियन समाय रैना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा, आशीष चंचलानी और शो के आयोजक शामिल हैं।
-

Delhi Election Results 2025: ‘हम BJP का समर्थन करेंगे….’ AAP विधायक के बयान से टेंशन में केजरीवाल
-

‘पाकिस्तान से चैम्पियंस ट्रॉफी होनी चाहिए दुबई शिफ्ट,’ रचिन रविन्द्र की चोट के बाद PCB पर फूटा गुस्सा
-

‘जितना मैं चाहूं तुझे, कोई किसी को ना चाहे’, Sania Mirza ने इंस्टाग्राम पर सरेआम शेयर किया अपना LOVE
-

Delhi CM candidate: मुख्यमंत्री के लिए 2 MLA के नाम तेजी से उभरे,राजस्थान,MP की तरह दिल्ली में चौंकाएगी BJP ?
-

सानिया मिर्ज़ा ने बॉलीवुड स्टार को दिखाई औकात, कहा- मैं मार डालूंगी, कौन है यह मशहूर एक्टर
-

Delhi Elections:’आम आदमी पार्टी तो उसी दिन खत्म हो गई’, पुराने साथी आशुतोष ने खोला AAP की हार का काला चिट्ठा?
-

IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल ODI मुकाबला?
-

रणवीर इलाहाबादिया को पैरेंट्स पर भद्दा कमेंट करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, क्या करेंगे यूट्यूबर?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

आज का मकर राशिफल, 10 फरवरी 2025, सोमवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

‘हम 21 साल के थे और नहीं पता था फिल्म बना पाएंगे या’, सूरज बड़जात्या ने सुनाया सलमान की दोस्ती का किस्सा
-

Delhi New CM: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद, AAP से कैसे मेयर पद भी छीन सकती है BJP? गणित समझिए
-

Delhi New CM: 27 साल बाद BJP महिला MLA को क्यों बना सकती है दिल्ली की मुख्यमंत्री, 4 नामों में सबसे आगे कौन?
-

Gorakhpur News: गोरखपुर में बेखौफ हुए पशु तस्कर, पशुओं को ऐसे करते हैं गायब, देख उड़ जाएंगे होश, देखें Video
-

रणवीर अल्लाहबादिया का मां-बाप पर भद्दा कमेंट सुन खौल उठेगा खून, यूट्यूबर को पीएम ने किया था सम्मानित

