Last Updated:
थलापति विजय ने मई में सीएम पद की शपथ ली थी, जिससे तमिलनाडु में 60 साल का रिकॉर्ड टूटा था. टीवीके ने विधानसभा चुनाव में द्रमुक और अन्नाद्रमुक को शिकस्त दी थी. लेकिन अब सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. स्टालिन ने कहा, ‘अब यह 6 महीने या 5 महीने का सवाल नहीं है. सवाल यह है कि क्या यह सरकार 3 महीने भी टिक पाएगी’.
स्टालिन ने कहा कि विजय की सरकार तीन महीने से ज्यादा नहीं चलेगी. (फाइल फोटो)
चेन्नई. द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को दावा किया कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार संभवत: तीन महीने से अधिक नहीं टिक पाएगी. विजय ने मई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके साथ ही राज्य में 60 वर्षों में पहली बार द्रमुक और अन्नाद्रमुक के अलावा किसी अन्य दल की सरकार बनी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे फिलहाल मौजूदा सरकार के बारे में अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है. जब यह बनी थी, तब मैंने कहा था कि मैं छह महीने तक इसकी आलोचना नहीं करूंगा. हालांकि, अब यह आशंका है कि परिस्थितियां मुझे उससे पहले ही बोलने के लिए मजबूर कर सकती हैं.”
इस कार्यक्रम में वीसीके के पूर्व विधायक पी. बाबू और उनके समर्थक द्रमुक में शामिल हुए हैं. स्टालिन ने कहा, “बहुत से लोग पहले ही इसके बारे में बात कर रहे हैं और आलोचना बढ़ती जा रही है. यह छह महीने, पांच महीने या यहां तक कि चार महीने का सवाल नहीं है. अब सवाल यह है कि क्या यह सरकार तीन महीने भी टिक पाएगी.”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

