Last Updated:
Jharkhand Minister Sudivya Kumar Died: झारखंड के लिए रविवार 6 सितंबर 2026 की सुबह मनहूस रही. प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनी का अचानक से निधन हो गया. उन्होंने असहज स्थिति की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
रिपोर्ट: एजाज अहमद
Jharkhand Minister Sudivya Kumar Died: झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उनके निधन से प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. सुदिव्य कुमार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का कद्दावर नेता माना जाता था. तमाम तरह की चुनौतियों से पार पाते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का परचम फहराया था. सुदिव्य कुमार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने को कितना भरोसा था, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड के सीएम ने नगर विकास विभाग के साथ ही कुछ अन्य बेहद ही महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उनको सौंप रखी थी. उनके अचानक निधन से झामुमो के साथ ही सीएम हेमंत सोरेन को तगड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन सुबह 8:30 बजे हेलीकॉप्टर से गिरिडीह रवाना होंगे. वे सुदिव्य कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगे और अपनी संवेदनाएं जताएंगे.
CM हेमंत सोरेन ने खो दिया दाहिना हाथ
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे. इससे उनकी लोकप्रियता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. जानकार बताते हैं कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार से लेकर झामुमो संगठन के मजबूत नींव थे. सुदिव्य कुमार सोनू की भूमिका सरकार के हर महत्वपूर्ण फैसले में अहम होती थी. हाल के दिनों में छात्र आंदोलन में छात्रों से बातचीत करने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सुदिव्य कुमार सोनू को झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद दूसरा सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता था. इस तरह सीएम हेमंत सोरेन ने असमय ही अपना दाहिना हाथ खो दिया.
Jharkhand Mukti Morcha tweets, “The Jharkhand Mukti Morcha family is stunned and heartbroken by the untimely demise of Sudivya Kumar, a dedicated comrade of Jharkhand Mukti Morcha and a minister in the Jharkhand government. His departure is an irreplaceable loss for the party,… pic.twitter.com/Qapd1IKWaj

