Last Updated:
Ranchi Birsa Munda Jail New : झारखंड जेल ही जेल प्रबन्धन के लिए किरकिरी का कारण बन गए हैं. जेल का वीडियो जो बाहर सोशल मीडिया में वायरल हुआ उसे लेकर जेल प्रबन्धन ने जेलर और जेल सुपरिटेंडेंट की जिम्मेवारियों की समीक्षा करते हुए उन्हें नई जिम्मेवारियां दी है. जेल प्रबन्धन समीक्षा के बाद सख्त फैसले भी लिए है. जहां रांची के बिरसा मुंडा जेल के अंदर सभी कर्मियों को बदला गया है, वहीं वही कुछ को निलंबित तक किया गया है.
बिरसा मुंडा जेल के सभी कर्मचारी बदले, झारखंड जेल प्रशासन में बदलावरांची. जेल के अंदर से मोबाइल का वीडियो सामने आने के बाद जहां न्यायालय ने इस विषय को गंभीरता से लिया ही तो वही जेल प्रबन्धन भी अपनी छवि सुधारने में जुटा है. जहां जेल के अंदर अब सीसीटीवी को और ज्यादा बढ़ाने का फैसला लिया गया है, वहीं जेलर और जेल सुपरीटेंडेंट को भी नई जिम्मेवारी दी गई हैं. जेलर को प्रतिदिन सीसीटीवी के डीवीआर के मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है. इसके साथ ही जेल सुपरिटेंडेंट को हर दो दिन में सीसीटीवी के डीवीआर के मॉनिटरिंग का जिम्मा भी दिया गया है, ताकि कोई भी गड़बड़ी दिखे तो समय रहते कार्रवाई की जा सके. मामले पर जेल आईजी ने कहा कि अगर डीवीआर की मॉनिटरिंग हो रही होती तो आज ये वीडियो सामने नहीं आ पाता और न ही इस तरह की शिकायत आती.
सीसीटीवी मॉनिटरिंग में सख्ती
अब जेल के अंदर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है. जेलर को प्रतिदिन सीसीटीवी के डीवीआर की मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है और जेल सुपरिटेंडेंट को हर दो दिन में डीवीआर की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि किसी भी गड़बड़ी का समय रहते पता चल सके. जेल आईजी ने कहा कि अगर पहले से डीवीआर मॉनिटरिंग हो रही होती तो यह वीडियो सामने नहीं आता और न ही इस तरह की शिकायत होती.
अनियमितताओं पर सख्त कदम
रांची बिरसा मुंडा जेल में वायरल वीडियो के बाद सभी कर्मचारियों का तबादला, सख्त सीसीटीवी मॉनिटरिंग और निलंबन की कार्रवाई हुई है.
सभी कर्मियों का तबादला
जेल आईजी ने कहा कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के वीडियो और अनियमितताओं के सामने आने के बाद सभी रैंक के सभी कर्मियों को बदला गया है. इसकी वजह यह है कि यह कहना मुश्किल है कि कौन किस मामले में दोषी है. इसलिए क्लर्क से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक को हटाया गया है ताकि जेल में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत न हो पाए.
अगर सही मॉनिटरिंग हो…
जेल प्रबंधन द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की अगर सही मॉनिटरिंग हो और सभी की जिम्मेदारियां तय हो तो झारखंड के जेलों की स्थिति में सुधार संभव है. अन्यथा ये कदम महज फाइलों की शोभा बढ़ाने वाले साबित होंगे और आने वाले दिनों में जेल की खबरें फिर से सुर्खियों में आ सकती हैं.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

