होमवीडियोदेश
जूनागढ़ में मौत बनकर दौड़ा डंपर, सड़क किनारे खड़ी कार को किया चकनाचूर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
जूनागढ़ के वंथली यार्ड इलाके में एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है. यहां तेज रफ्तार डंपर ने अपना कंट्रोल खो दिया. रेत से भरा यह डंपर सीधे एक खड़ी कार के ऊपर पलट गया. हादसे के वक्त कार के पास दो लोग खड़े थे. किस्मत से दोनों की जान बच गई. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. डंपर पलटने से सड़क पर हर तरफ रेत फैल गई. जूनागढ़ में बेलगाम डंपर चालकों को लेकर लोकल लोगों में बहुत गुस्सा है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले में आगे की लीगल कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


