Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Fawad Khan Operation Sindoor Controversy: भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक की। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर आतंकियों ने हमला किया था। इसी का जवाब देते हुए भारत ने ये एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानो को निशाना बनाया। भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया।
इस जवाबी हमले के बाद पाकिस्तानी लोग और सेलेब्स सब बौखलाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस पर वो रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सभी पाकिस्तानी आर्टिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं। अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने इस हमले पर अपनी पोस्ट शेयर की है।

फवाद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, शर्मनाक हलमे में मारे गए और घायल लोगों के प्रति मेरी सवेंदनाए हैं। मैं दुआ करता हूं कि उनके परिवार को आने वाले दिनों में ताकत मिले। आप सभी से मेरी यही विनती है कि आप आग को और ना भड़काएं। काश लोगों में थोड़ी संवेदना जागे, इंशाअल्लाह. पाकिस्तान जिंदाबाद। वैसे फवाद का ये पोस्ट भारत में नजर नहीं आ रहा है। लेकिन रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म में सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। बता दें, ये वही फवाद खान हैं, जिनकी 9 मई को भारत में फिल्म रिलीज होने वाली थी। तब इन्होंने पहलगाम हमले पर दुख भी जताया था। लेकिन विरोध तेज देखते हुए, उनकी फिल्म को भारत में रिलीज होने से बैन कर दिया गया। इतना ही नहीं फिल्म को जो गाने रिलीज हुए थे, यूट्यूब से उन्हें भी हटा दिए गए हैं। फवाद खान ने बॉलीवुड में ‘कपूर एंड सन्स’ ‘खूबसूरत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्में की हैं।
वहीं, हानिया आमिर ने दो इंस्टा स्टोरी शेयर की। पहले में उन्होंने लिखा, कायरता। वहीं, दूसरी पोस्ट में लिखा, मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं है। मैं बस बहुत गुस्से, दर्द और दिल में गुबार है। एक बच्चे की जान गई है। परिवार बिखर गए हैं। और ये किस लिए है। इस तरह से आप किसी की रक्षा इस तरह से नहीं करते हैं। ये सीधे तौर पर निर्दयता है। आप ऐसे मासूम लोगों पर बम गिराकर इसे स्ट्रैटजी नहीं बता सकते हैं। ये आपकी ताकत नहीं है। ये कायरता है। हम आपको देख रहे हैं। आपको बता दें, हानिया आमिर समेत सभी पाकिस्तानी आर्टिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट बैन हो गए हैं।
-

Operation Sindoor: क्या है सटीक हमला करने वाले HAMMER बम की खासियत? राफेल-हैमर की जोड़ी है गेमचेंजर
-

India Strike on Pakistan: सबूत मांगने वाले अब सेना के साथ? जानिए केजरीवाल और नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा?
-

Indian Army strike: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान, अफजाल अंसारी बोले- अब पीओके पर करें कब्जा
-

ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सैलरी कितनी?
-

India Strike on Pakistan: भारत की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, नागरिकों को बनाया निशाना, 3 की मौत
-

Air Strike: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा सुन भड़के युवक ने चाकू से किया हमला, पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे
-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमिताभ बच्चन की हरकत से बौखलाए लोग, जानें बॉलीवुड के महानायक ने क्या कर दिया
-

Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद PSL में खलबली! इंग्लैंड के क्रिकेटर ने ट्वीट कर की प्रार्थना
-

Operation Sindoor: सचिन तेंदुलकर से लेकर गौतम गंभीर तक, PAK पर हुए एयरस्ट्राइक पर जानिए किसने-क्या बोला
-

ऑपरेशन सिंदूर पर इंदौर में शहीद सुशील नथानियल की पत्नी बोलीं- हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन देश का सिर ऊंचा हुआ
-

Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक से बॉलीवुड बोल उठा ‘भारत माता की जय’, ये है सेलेब्स का रिएक्शन
-

‘राक्षस हर धर्म में हैं’, हिना खान का फूटा गुस्सा, युद्ध की स्थिति के बीच ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस

