Last Updated:
अमरोहा जिले में कई ऐसे सरकारी और निजी स्कूल हैं, जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तुर्की इंटर कॉलेज और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज जैसे संस्थान पढ़ाई के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी खास ध्यान दे रहे हैं. यही वजह है कि अमरोहा में ये स्कूल अभिभावकों और छात्रों के बीच बेहतर शिक्षा के भरोसेमंद विकल्प बनते जा रहे हैं.
जवाहर नवोदय विद्यालय अमरोहा केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय है. यहाँ कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है. चयन कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है. पढ़ाई पैटर्न परह होती है. जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी पर विशेष जोर दिया जाता है. विद्यालय में छात्रावास, भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म और चिकित्सा सुविधा निःशुल्क मिलती है. कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, खेल मैदान और पुस्तकालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं.
तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, अमरोहा का एक मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है जो UP बोर्ड से संबद्ध है. यहाँ कक्षा 6 से 12 तक शिक्षा दी जाती है. इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय उपलब्ध हैं. जिससे छात्र अपनी रुचि अनुसार विषय चुन सकते हैं.स्कूल में अनुभवी शिक्षक, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय की सुविधा है.
ए.के.के. इंटर कॉलेज अमरोहा एक मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है, जो पढ़ाई-लिखाई के उद्देश्य से छात्रों को मजबूत शैक्षिक आधार देता है. यहाँ कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है. जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय उपलब्ध हैं.कॉलेज में अनुभवी और योग्य शिक्षकों की टीम पढ़ाती है. नियमित कक्षाओं के साथ-साथ साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय की सुविधा भी मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमरोहा वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय है.यहाँ कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क पढ़ाई होती है. विज्ञान, कला और व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ सिलाई, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाता है. विद्यालय में छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और मेडिकल सुविधा मुफ्त मिलती है. खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी कराए जाते हैं. शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल देकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाता है.
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मासिक टेस्ट, प्री-बोर्ड और विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं.अनुशासित माहौल, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है. किफायती फीस और बेहतर परिणामों के कारण यह अमरोहा के अभिभावकों और छात्रों के बीच भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. इस संस्थान में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य कई क्षेत्रों में भी बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है.
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला में मौजूद है यह अमरोहा का एक मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय है. जो कक्षा 6 से 12 तक शिक्षा प्रदान करता है. यहाँ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय उपलब्ध हैं. स्कूल में अनुभवी शिक्षकों द्वारा CBSE/UP बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई जाती है. नियमित कक्षाओं के साथ साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय की सुविधा मिलती है. बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मासिक टेस्ट और प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होती हैं. अनुशासित माहौल, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है. जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है.
यूपी के अमरोहा जनपद में कई ऐसे स्कूल है. जहां पर बच्चों का दाखिला कराकर उनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है, जिसमें तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, अमरोहा, ए.के.के. इंटर कॉलेज अमरोहा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमरोहा शामिल है. यह ऐसे विद्यालय हैं जहां बच्चे अपना दाखिला करा कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं.
नियमित कक्षाओं के साथ मासिक टेस्ट, प्री-बोर्ड परीक्षा और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैं. अनुशासित वातावरण, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है. किफायती फीस और बेहतर बोर्ड परिणामों के कारण यह ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. इसके साथ ही इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य कई फील्ड में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है.

