छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को पारंपरिक धान खेती से बाहर निकालकर फसल विविधीकरण की ओर प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹15,000 तक की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है.


