Last Updated:
छठ पर ट्रेनों में भीड़ के बीच यात्री घर का खाना छोड़ आईआरसीटीसी से खाना ले रहे हैं, जिसमें मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, केएफसी जैसे ब्रांड्स और जोमैटो, स्विगी भी जुड़े हैं. आईआरसीटीसी का खाना खाना पसंद कर हैं
आईआरसीटीसी की किचन में रोजाना दोगुने बन रहे मील.नई दिल्ली. छठ का त्यौहार परिजनों के साथ मनाने के लिए ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है. लोग किसी भी तरह घर जाना चाह रहे हैं. हालत यह है कि ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. लोग घर से खाना ले जाने के बजाए आईआरसीटीसी का खाना खाना पसंद कर हैं. यही वजह है कि आईआरसीटीसी की बेस किचन मौजूदा समय दो गुना खाना बन रहा है.
आईआरसीटीसी ने जोमैटो और स्विगी जैसे फूड एग्रीगेटर्स के साथ भी करार किया है, जिससे यात्रियों को और ज्यादा रेस्तरां विकल्प मिलते हैं. यात्री आईआरसीटसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट या ‘फूड ऑन ट्रैक’ ऐप से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं. भविष्य में आइआरसीटीसी इस सेवा को यात्रियों की सुवधिाओं के लिए विस्तार देगा. और भी प्रसिद्ध फूड ब्रांड्स को शामिल कर मेन्यू में बेहतर किया जाएगा.
इसका लक्ष्य न केवल भोजन विकल्प बढ़ाना है, बल्कि खाने की गुणवत्ता को भी बेहतर करना है. यह पहल भारतीय रेलवे की यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अगली यात्रा के लिए ई-कैटरिंग वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध भोजन विकल्प देखें और बुक करें, जिससे सफर के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकें.

