Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » चुनाव की तारीख घोषित होते ही लागू हो जाती है आदर्श आचार संहिता, इन बातों पर पूरी तरह से रोक, जानिए नियम, असर और कानूनी प्रावधान
Hindi News

चुनाव की तारीख घोषित होते ही लागू हो जाती है आदर्श आचार संहिता, इन बातों पर पूरी तरह से रोक, जानिए नियम, असर और कानूनी प्रावधान

HawkNewsBy HawkNewsOctober 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पटना. आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है जिसके साथ ही चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाएगी. यह संहिता राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सरकार को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बांधती है. आचार संहिता लागू होते ही राज्य सरकार और सभी राजनीतिक दलों पर एक तरह से आचार नियंत्रण लग जाता है. इसका स्पष्ट और एकमात्र उद्देश्य है कि चुनाव समान और निष्पक्ष माहौल में हों. इस अवधि में सरकार केवल रूटीन प्रशासनिक कार्य ही कर सकती है. इसका मतलब साफ है कि न तो नई परियोजना की घोषणा होगी और न कोई वित्तीय निर्णय लिया जा सकेंगे. किसी भी मंत्री को सरकारी दौरे पर प्रचार करने की अनुमति नहीं होती है. इसके अतिरिक्त सरकारी धन का उपयोग पार्टी प्रचार में सख्त वर्जित होता है. निर्वाचन आयोग पूरी तरह निगरानी रखता है और उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी करता है या कार्रवाई करता है.

कहने का सीधा-सीधा अर्थ यही है कि चुनाव आचार संहिता भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है जो यह सुनिश्चित करती है कि सत्ताधारी दल चुनावी लाभ न उठा सके और मतदाता बिना किसी दबाव के वोट दे सके. बिहार में इसके लागू होते ही सरकार के अधिकांश राजनीतिक निर्णय रोक दिए जाएंगे और अब राज्य की बागडोर पूरी तरह निर्वाचन आयोग के हाथ में होगी. आइये इसको बिंदुवार समझते हैं.

MCC लागू कब होती है और कब तक रहती है?

जैसे ही निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करता है उसी क्षण से आचार संहिता लागू हो जाती है. यह संहिता मतदान प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक लागू रहती है. मतलब यह कि चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने पर ही राज्य सरकार के सामान्य अधिकार बहाल होते हैं.

प्रशासनिक मशीनरी पर चुनाव आयोग की निगरानी

आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही सभी डीएम, एसपी, बीडीओ, एसडीओ और ब्लॉक अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में आते हैं. चुनाव के दौरान किसी अधिकारी का तबादला या पोस्टिंग आयोग की अनुमति के बिना नहीं हो सकता. प्रशासन का उद्देश्य केवल चुनाव कराना, न कि सरकार के निर्देशों का पालन करना होता है.

सरकार के अधिकारों पर रोक

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सरकार नई योजनाएं, परियोजनाएं, शिलान्यास या उद्घाटन नहीं कर सकती. कोई भी वित्तीय घोषणा या बजट आवंटन नहीं किया जा सकता. स्थानांतरण, पदोन्नति या नियुक्ति जैसी प्रशासनिक कार्रवाइयों पर रोक लग जाती है. किसी सरकारी भवन या संसाधन का उपयोग राजनीतिक बैठक या प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन और प्रचार पर नियंत्रण

सरकारी धन से किसी भी तरह का प्रचार या उपलब्धि आधारित विज्ञापन जारी नहीं किया जा सकता. सरकारी वेबसाइटों या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी राजनीतिक संदेश या पार्टी प्रतीक हटाने होते हैं. सरकारी मीडिया में किसी पार्टी या उम्मीदवार को असमान कवरेज देना प्रतिबंधित है.

राजनीतिक दलों के लिए नियम

आचार संहिता के लागू होने के साथ ही किसी उम्मीदवार को धर्म, जाति, संप्रदाय, भाषा या क्षेत्र के नाम पर वोट मांगने की अनुमति नहीं होती. नफरत फैलाने वाले या भड़काऊ भाषणों पर पूर्ण प्रतिबंध है. उम्मीदवार या पार्टी किसी मतदाता को लुभाने के लिए उपहार या पैसा नहीं दे सकती.

सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार की निगरानी

अब आयोग सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक ऐड्स और वीडियो संदेशों पर भी निगरानी रखता है. हर उम्मीदवार को अपने डिजिटल खर्च का लेखा आयोग को देना होता है. फेक न्यूज या गलत सूचना फैलाने पर आईटी और निर्वाचन कानून के तहत कार्रवाई की जाती है.

उल्लंघन पर होती है ये कार्रवाई

अगर कोई मंत्री या उम्मीदवार आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो निर्वाचन आयोग उसे नोटिस देकर जवाब तलब कर सकता है. आयोग चाहे तो FIR दर्ज करवा सकता है या प्रचार पर प्रतिबंध लगा सकता है. कई मामलों में जुर्माना और नामांकन रद्द तक का प्रावधान भी होता है.

आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य जानिये

साफ है कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही बिहार में सत्ता और प्रशासन का संतुलन पूरी तरह बदल जाएगा. अब राज्य सरकार केवल सीमित प्रशासनिक कार्य कर सकेगी, जबकि पूरे शासन की निगरानी निर्वाचन आयोग करेगा. इसका असली उद्देश्य यही है कि कोई भी दल या नेता अपने पद का दुरुपयोग कर जनता को प्रभावित न कर सके. यह लोकतंत्र के निष्पक्ष संचालन की गारंटी है-जहां सत्ता जनता के मत तक सीमित हो जाती है और हर नागरिक को समान अवसर के साथ अपने मत का प्रयोग करने की स्वतंत्रता मिलती है, और यही आचार संहिता की असली आत्मा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBJP President: कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? जेपी नड्डा का अब उत्तराधिकारी पर आया बयान, Video में देखें क्या कहा | BJP President Election 2025 JP Nadda statement on successor Modi Shah strategy RSS role
Next Article Sonam Wangchuk होंगे रिहा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और लद्दाख प्रशासन को भेजा नोटिस, NSA पर बड़ा सवाल | sonam wangchuk nsa case release supreme court order on wife Gitanjali Angmo petition Jodhpur Jail
HawkNews
  • Website

Related Posts

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026

ITR Update : समय पर भर दिया रिटर्न, सारी जानकारी भी एकदम सही, फिर भी अटक जाएगा रिफंड और देनी पड़ेगी पेनल्टी अगर…

July 9, 2026

Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे? | rajesh sharma condition critical infection spread in body dr abhijit bhattacharya shocking statement

July 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,162)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026

ITR Update : समय पर भर दिया रिटर्न, सारी जानकारी भी एकदम सही, फिर भी अटक जाएगा रिफंड और देनी पड़ेगी पेनल्टी अगर…

July 9, 2026

Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे? | rajesh sharma condition critical infection spread in body dr abhijit bhattacharya shocking statement

July 9, 2026

India-New Zealand Deal : शहद और फल सहित 57 फीसदी प्रोडक्ट होंगे सस्ते, न्यूजीलैंड से करार पर भारत को क्या-क्या फायदा

July 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी? संसद में आने वाला PM-CM Removal Bill क्या है? जिसपर हो रहा बवाल | What is PM-CM Removal Bill 30 day jail rule The Constitution (130th Amendment) Bill monsoon session 2026

July 9, 2026

ITR Update : समय पर भर दिया रिटर्न, सारी जानकारी भी एकदम सही, फिर भी अटक जाएगा रिफंड और देनी पड़ेगी पेनल्टी अगर…

July 9, 2026

Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे? | rajesh sharma condition critical infection spread in body dr abhijit bhattacharya shocking statement

July 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.