Last Updated:
चित्रकूट जिले में मिनी किट फ्री में देने के लिए 10 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है. इसमें हम चित्रकूट जिले के किसानों को 0.1 हेक्टेयर के आधार पर लगभग 100 किसानों को इसका लाभ देंगे. जिसमें हम उनको ज्वार बाजरा की मिनी किट देंगे. जिसको वह अपने खेतों में अपने जानवरों के लिए उगा सकेंगे और उनके जानवर हरे चारे का प्रयोग करेंगे. उनका कहना है कि बचे हुए हरे चारों को किसान गौशाला में भी बेच सकते हैं. जिससे उनकी आमदनी का स्रोत भी बढ़ जाएगा.
चित्रकूट: पशुपालक किसानों के लिए अच्छी खबर है.अगर आप भी अपने पशु को हरा पौष्टिक आहार महंगे दामों में बाजार से ले रहे है. अब आप को इससे राहत मिलने मिलने वाली है. पशुपालन विभाग द्वारा चारा उत्पादन बढ़ाने और पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वार और बाजरा के बीज की नि:शुल्क मिनी किट वितरित करने की योजना बनाई है. इसके बाद किसान इसको अपने खेत में ही उगा सकते है और इससे पैसा भी कमा सकते है.
पात्र किसानो को मिलेगा लाभ
आप को बता दे कि इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो वर्तमान में पशुपालन कर रहे हैं और उनके पास खुद की जमीन है. जिसके बाद उनको इच्छुक किसानों लगभग 100 किसानों को योजना के तहत पात्र किसानों को विभाग की ओर से बीज उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे पशुओं के लिए पौष्टिक चारा तैयार किया जा सकेगा. इच्छुक किसान आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पशुपालन विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.यह घास उगाने के बाद इसको किसान गौशाला में भी बेच सकते है और एक अलग से कमाई का जरिया भी बना सकते है.
किसानो को दी जाएगी मिनी किट
वही इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट जितेंद्र सिंह ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट जिले में मिनी किट फ्री में देने के लिए 10 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है. इसमें हम चित्रकूट जिले के किसानों को 0.1 हेक्टेयर के आधार पर लगभग 100 किसानों को इसका लाभ देंगे. जिसमें हम उनको ज्वार बाजरा की मिनी किट देंगे. जिसको वह अपने खेतों में अपने जानवरों के लिए उगा सकेंगे और उनके जानवर हरे चारे का प्रयोग करेंगे. उनका कहना है कि बचे हुए हरे चारों को किसान गौशाला में भी बेच सकते हैं. जिससे उनकी आमदनी का स्रोत भी बढ़ जाएगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए उनके पास दो जानवर होना अनिवार्य है. वह आधार कार्ड जमीन के कागज निवास लाकर किस योजना का लाभ ले सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

