Last Updated:
भारत और अमेरिका के बीच इंटरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर सहमति बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है. इस समझौते से किसानों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और युवाओं को नए अवसर मिलने की उम्मीद है. साथ ही यह वैश्विक आर्थिक विकास और निवेश सहयोग को मजबूत करेगा.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. दोनों देशों ने इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क पर सहमति बना ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भरोसे, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा. इस फ्रेमवर्क से भारत के किसानों, एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप्स और मछुआरों को नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

