India
oi-Pallavi Kumari
Haryana-based YouTuber Jyoti Malhotra: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन 6 गिरफ्तार लोगों में चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं। ज्योति मल्होत्रा पर भारत के साथ गद्दारी करने और पाकिस्तानी सेना और ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है।
ज्योति मल्होत्रा हरियाणा की रहने वाली है। ज्योति मल्होत्रा ”Travel with JO” नामक यूट्यूब चैनल चलाती है। इस चैनल पर 3 लाख 77 हजार (खबर लिखे जाने तक) फॉलोअर्स हैं। ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर 1.3 लाख फॉलोअर्स हैं। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है, जहां से उन्होंने वीडियो बनाकर शेयर भी किया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स के संपर्क में आईं।

ज्योति मल्होत्रा कब गई पाकिस्तान और कैसे आई ISI के एजेंट्स के संपर्क?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा लेकर 2023 में पाकिस्तान गई थी।अपनी यात्रा के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ अच्छे संबंध बनाए। दानिश के जरिए ही ज्योति की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंट्स से हुई। जिसमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज शामिल था। ज्योति ने अपने फोन में राणा शहबाज का नाम ‘जट्ट रंधावा’ के नाम से सेव किया है।
दानिश को भारत सरकार ने जासूसी में शामिल होने के लिए 13 मई 2025 को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसी दानिश ने ज्योति को कई पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIOs) से मिलवाया था। ज्योति को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दुनिया के सामने पेश करे। उसके बाद उसी वीडियो का इस्तेमाल कर पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रचार और जासूसी गतिविधियों के लिए कर रहा था।
https://www.youtube.com/watch?v=MfF6U5c66As
ज्योति मल्होत्रा कैसे करती थीं पाकिस्तान एजेंट से बातचीत?
ज्योति मल्होत्रा व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए शाकिर उर्फ राणा शहबाज और लोगों से बात करती थीं। ज्योति मल्होत्रा ने कथित तौर पर भारतीय स्थानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा की और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने के लिए उसका सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया गया।
जांच अधिकारियों का कहना है कि उसने एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी के साथ अंतरंग संबंध भी बनाए और उसके साथ इंडोनेशिया के बाली घूमने भी गई थी। पीएचसी हैंडलर दानिश के दिल्ली में रहने के दौरान, वह उसके साथ बातचीत कर जानकारी देती रहती थी।
ज्योति मल्होत्रा पर किन धाराओं में दर्ज हुआ है केस?
ज्योति मल्होत्रा पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत आरोप लगाए गए हैं। ज्योति मल्होत्रा से एक लिखित कबूलनामा भी लिया गया है। इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा, हिसार को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि ज्योति मल्होत्रा हरियाणा और पंजाब में सक्रिय एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थी।
कौन है 32 वर्षीय विधवा महिला गजाला? पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गई जेल
ज्योति मल्होत्रा के अलावा एक और मुख्य आरोपी गजाला है, जो पंजाब के मलेरकोटला की रहने वाली 32 वर्षीय विधवा महिला हैं। 27 फरवरी 2025 को गजाला वीजा के लिए आवेदन करने के लिए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग गई थी। जहां वह दानिश से मिली और उसके साथ जानकारी शेयर की। दानिश ने जल्द ही उसे व्हाट्सएप से टेलीग्राम पर स्विच करने के लिए राजी कर लिया। दानिश ने चैट और वीडियो कॉल के जरिए गजाला के साथ अफेयर चलाया और शादी करने का वादा किया।
वक्त बीतने के साथ-साथ दानिश ने गजाला को पैसे भेजना शुरू कर दिया, 7 मार्च को पेमेंट ऐप, फोनपे के जरिए 10,000 रुपये और 23 मार्च को दूसरे पेमेंट ऐप गूगल पे के जरिए 20,000 रुपये भेजे गए थे। बाद में उसने उसे 10,000 रुपये, 1,800 रुपये, 899 रुपये, 699 रुपये और 3,000 रुपये अलग-अलग वक्त में भेजा।
23 अप्रैल को गजाला अपनी दोस्त बानू नसरीना, जो मलेरकोटला की एक अन्य विधवा है, के साथ पाकिस्तान उच्चायोग फिर से गई। दानिश ने फिर से उनके वीजा की व्यवस्था की, जो अगले दिन जारी कर दिया गया।
इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में मलेरकोटला का यामीन मोहम्मद शामिल है, जिसने वित्तीय लेन-देन और वीजा-संबंधी गतिविधियों में दानिश के साथ सहयोग किया।
-

India Pakistan: पाकिस्तानी पीएम ने भारत को माना एशिया का बॉस, देखते रह गए असीम मुनीर, क्या है मामला?
-

India Pakistan Update: पाकिस्तान में भारत ने कितनी तबाही मचाई, न्यूयॉर्क टाइम्स ने जारी किए सैटेलाइट फोटो
-

Donald Trump On India Pakistan: ‘मैं नहीं कहना चाहता कि सब मैंने किया’, युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न
-

Video: ‘रात 2:30 बजे आसिम मुनीर कॉल कर बोला हमारे कई एयरबेस बर्बाद’, शहबाज शरीफ ने कबूल ही लिया सबसे बड़ा सच
-

हरियाणा का छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, कौन है 25 साल का देवेंद्र सिंह? कैसे PAK सेना, ISI को देता था जानकारी
-

Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने को तैयार ‘इंडिया की टीम’, ओवैसी को जगह नहीं, ये करेंगे लीड!
-

Tulbul Barrage पर गरमाई सियासत, उमर अब्दुल्ला पर भड़की महबूबा ने कहा, ‘पानी को हथियार न बनाएं’
-

Pakistan Radiation Leak: IAEA ने पाक के झूठ का किया खुलासा, पाकिस्तान परमाणु संयंत्र से नहीं हुआ रेडिएशन रिसाव
-

भारत-तुर्की संबंधों में तनाव के बीच सेलेबी की सेवाएं समाप्त, सुरक्षा मंजूरी रद्द होने पर कंपनी पहुँची अदालत
-

HBSE Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी, पास प्रतिशत पिछले साल से कम, देखें डिटेल
-

भारत का अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मिशन, पाक के खिलाफ वैश्विक मंच पर रखेगा अपना पक्ष
-

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज बनेंगे शशि थरूर, कश्मीर और आतंकवाद पर पाक के खिलाफ खोला मोर्चा
-

India-Pak Tension: CAIT ने किया तुर्की और अजरबैजान का व्यापारिक बहिष्कार, भारत का समर्थन न करने पर लिया फैसला
-

Haryana Board Result 2025: HBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कैसे और किस लिंक से होगा मार्कशीट डाउनलोड?
-

India Pakistan : ‘सोने नहीं दिया गया, ब्रश करने से रोका गया’, PAK के कब्जे में BSF जवान ने कैसे काटे 20 दिन?

