India
oi-Bhavna Pandey
Gautam Adani’s wife Priti Adani: “फलदार वृक्ष हमेशा झुका रहता है और फल के साथ हमेशा लोगों को छांव देता है”। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की पत्नी प्रीती अडानी (Priti Adani) ऐसी ही हैं। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी होने के बावजूद प्रीती अडानी आज भी दिन हो या रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटी रहती हैं।
Oneindia Hindi के महिला दिवस (8 मार्च 2025) की स्पेशल सीरीज में आज हम आपको गौतम अडानी की पत्नी डॉक्टर प्रीती अडानी से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपना शानदार करियर छोड़कर लाखों लोगों की मदद कर उनकी जिंदगी आसान बना रही हैं।

कौन हैं प्रीती अडानी?
हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रीती अडानी का जन्म 29 अगस्त 1965 को मुंबई में हुआ है। अपनी सादगी से सबको मोह लेने वाली प्रीती अडानी ने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अहमदाबाद से बीडीएस डिग्री हासिल की है। शादी से पहले वो बतौर डेंटल सर्जन जॉब कर रही थीं।
प्रीती अडानी ने छोड़ दिया शानदार प्रोफेशन
1996 में बिजनेसमैन गौतम अडानी से जब उनकी अरेंज मैरिज हुई और उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा और परिवार की देखभाल के लिए अपना डॉक्टरी का शानदार प्रोफेशन छोड़ दिया। शादी के बाद डॉक्टर प्रीती अडानी ने अडानी फाउंडेशन ज्वाइन कर लिया और अध्यक्ष बनकर समाजसेवा शुरू कर दी।
अडानी फाउंडेशन को बनाया वर्ल्ड फेमस
अडानी फाउंडेशन की जब स्थापना हुई थी तब इसमें केवल कर्मचारी थी, लेकिन प्रीती अडानी की ही मेहतन और समाजसेवा करने का जज्बा है कि आज अडानी फाउंडेशन हर साल 32 लाख लोगों की मदद कर रहा है। फांउडेशन को यहां तक पहुंचाने में प्रीती अडानी की बड़ी भूमिका रही है।
किनकी मदद कर रहीं हैं प्रीती अडानी?
अडानी फांउडेशन के जरिए चार सेक्टर में लोगों की मदद की जा रही है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य के तहत लोगों का इलाज और उनकी सेहत का ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अजीविका विकास के लिए मदद की जा रही है। इसके अलावा बुनियादी ढाचें के विकास संबंधी काम और बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
प्रीती अडानी बोलीं कोई अफसोस नहीं क्योंकि…
अपने एक इंटरव्यू में प्रीती अडानी ने कहा था कि मुझे अपना करियर छोड़ने का कोई मन में मलाल नहीं है। मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है क्योंकि अगर मैं डेंटिस्ट रहती तो महज कुछ लोगों की सेवा कर पाती लेकिन आज मैं लाखों लोगों की सेवा कर पा रही हूं।
गौतम अडनी पत्नी प्रीती को क्यों कहते हैं अपना अर्धस्तंभ?
गौतम अडानी को इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करने में पत्नी प्रीती अडानी का पूरा सहयोग मिला। गौतम अडानी अपने एक इंटरव्यू में कहा था “प्रीती जी मेरा आधा स्तंभ हैं।” वो अपना डॉक्टरी का प्रोफेशन छोड़कर मुझे सपोर्ट किया। परिवार और बच्चों के साथ अडानी फाउंडेशन को संभाला और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भी वो दिन का सात से आठ घंटा अडानी फांउडेशन को देती हैं।
कितनी संपत्ति की मालिक हैं प्रीती अडानी?
बता दें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ 62.1 अरब डॉलर है। इतना ही नहीं जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार अडानी दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं इमकी पत्नी डॉक्टर प्रीती अडानी की संपत्ति की बात करे तो ये 8, 327 करोड़ की मालकिन हैं ।
-

Womens Day 2025: प्लंबर की 4 बेटी एक साथ बनीं पुलिस कांस्टेबल, खेतों में मजदूरी भी करनी पड़ी
-

Women’s Day पर अपनी गर्लफ्रेंड को दें सकते हैं ये बेहतरीन गिफ्ट्स, देखते ही खिल उठेगा चेहरा
-

Women’s day 2025 Kab Hai: कब है महिला दिवस? इस बार ये दिन क्यों हैं बेहद खास?
-

Women’s Day 2025: सानिया से लेकर साइना तक, देश की वो दमदार महिलाएं, जो खेल के साथ स्टाइल में भी आगे
-

Women’s Day 2025: मिलिए भारत की पांच महिला बैंकरों से, अरुंधति भट्टाचार्य शीर्ष पर
-

Women’s Day: नारी शक्ति को नमन, जानिए अहिल्या बाई होल्कर को जिसने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया
-

IPS Aparna Gupta कौन? भू-माफियाओं के लिए बनीं आफत! रोते-रोते क्रैक किया UPSC, पति हैं IAS
-

Women’s Day पर IAS इरा सिंघल की कहानी, दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी जिसकी मंजिल
-

Women’s Day: 21 में टांग गंवाई, 25 में एवरेस्ट फिर अंटार्कटिका फतह कर Arunima Sinha ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
-

Womens Day 2025: ‘बॉर्डर’ मूवी देख फौजी बनीं Prajakta Desai, रिटायरमेंट के बाद Major से बन गईं ब्यूटी क्वीन
-

Women’s Day 2025: भारत की टॉप 5 महिला एंटरप्रेन्योर, दुनियाभर में बजाया कामयाबी का डंका
-

Women’s Day 2025: मोदी सरकार की वो योजनाएं जो महिलाओं के लिए हैं बेहतरीन, एक योजना में तो मिलते हैं 10 लाख
-

Women’s Day 2025: महिला दिवस पर महिलाएं होंगी मालामाल, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये, सरकार ने की घोषणा
-

Women’s Day पर महिलायें संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट, बताएगी सफलता की स्टोरी
-

Women’s Day पर सिंधुताई सपकाल की प्रेरणादायक कहानी, श्मशान की आग पर बनाई रोटी, हजारों बच्चों को बनाया सफल

