India
oi-Bhavna Pandey
Who was Mir Jafar? पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया है। भारत के इस साहसिक कदम के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाल कर रहे हैं कि भारत ने कितने विमान गिरे है? राहुल गांधी के इन सवालों पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने जमकर लताड़ लगाई है।
इतना ही नहीं मालवीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट जारी की जिसमें राहुल गांधी को मीर जाफर बताया है। राहुल गांधी को मीर जाफर बताए जाने पर कांग्रेस चिढ़ गई है और कांग्रेस ने पटलवार कर विदेश मंत्री जयशंकार को जयचंद बता दिया है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला और कौन था मीर जाफर? जिसकी राहुल गांधी से तुलना होते ही कांग्रेस भड़क उठी है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री जयशंकर पर आरोप लगाया था कि, “जयशंकर ने एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी। जिसे उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है कि सरकार ने ऐसा क्यों किया?”
राहुल गांधी ने फिर पूछा- वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?
हालांकि विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया इसके बावजूद 19 मई को राहुल गांधी ने एक्स पर एक अंग्रेजी में पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने लिखा ” विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी निदंनीय है। मैं फिर सवाल पूछूंगा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने कर दिया। उनके ऐसा करने से वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?
राहुल गांधी को अमित मालवीय ने दिया करारा जवाब
राहुल गांधी की पोस्ट के बाद ही भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई तक नहीं दी। उल्टा पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए हैं। राहुल गांधी ने ये क्यों नहीं पूछ रहे कि इस लड़ाई में भारतीय सेना ने कितने पाकिस्तानी हवाई अड्डे उड़ाए, कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए? राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?”
मालवीय ने लिखा “राहुल गांधी इस युग के मीर जाफर”
इसके साथ ही अमित मालवीय ने 20 मई को एक मजेदार पोस्टर के साथ पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा “राहुल गांधी इस युग के मीर जाफर”। इस पोस्टर में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए राहुल गांधी पाकिस्तान सीमा के अंदर नजर आ रहे हैं और राहुल गांधी दीवाल के उस पार पूछ रहे हैं कि कितने एयरक्राफ्ट खो दिए? वहीं नीचे से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ बोल रहा है “जरा और तेज आवाज में पूछो।”

आखिर कौन था मीर जाफर?
मीर जाफर का पूरा नाम मीर मोहम्मद जाफर अली खान था। इसका ना भारत के इतिहास के पन्नों में सबसे बड़े विश्वासघाती के रूप में दर्ज है। वो नवाब सिराजुद्दौला का सेनापति था और उसने अपने नवाब सिराजुद्दौला से गद्दारी की थी।
प्लासी की लड़ाई (1757) में मीर जाफर अंग्रेजों से मिल गया था और ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ चुपके से समझौता कर लिया था। युद्ध के दौरान अपनी सेना को निष्क्रिय रखा था और मीर जाफर की इस गद्दारी के कारण सिराजुद्दौला की हार हो गई थी। मीर जाफर को भारत में ब्रिटिश सत्ता की नींव रखने में सहायक माना जाता है। उसने निजी लाभ के लिए अपने सिराजुद्दौला और मातृभूमि को धोखा दिया था। अंग्रेजो ने मीर जाफर की गद्दारी का इनाम उसे बंगाल का नवाज बना कर दिया था।
अमित मालवीय ने पहले शेयर की थी ये पोस्ट
बता दें राहुल गांधी को मीर जाफर वाली पोस्ट से पहले अमित मालवीय ने राहुल गांधी के लिए ये पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?
It is not surprising that Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan and its benefactors. He hasn’t congratulated the Prime Minister on the flawless #OperationSindoor, which unmistakably showcases India’s dominance. Instead, he repeatedly asks how many jets we lost—a… pic.twitter.com/BT47CNpddj
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 20, 2025
-

Jyoti Malhotra: ढहने लगी ‘SPY व्लॉगर’ ज्योति की डिजिटल दुनिया, इंस्टाग्राम बंद, अब YouTube और फेसबुक पर खतरा!
-

Jyoti Malhotra पर छाया था PAK का क्रेज! वीजा, रहना-खाना और एंबेसी में बार-बार एंट्री कराने वाला कौन?
-

Jyoti Malhotra: ‘थाइलैंड, चाइना-पाकिस्तान’, ज्योति के जासूसी टूर के राज! कहां-कहां से खोदी भारत के लिए खाईं?
-

Operation Sindoor VIDEO: ‘सबक ऐसा सिखाएंगे, इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी’, पाकिस्तान की धरती पर भारतीय सेना का कहर
-

Operation Sindoor: ‘चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल हैं राहुल गांधी’, मोदी सरकार के मंत्री का तीखा हमला!
-

Ayodhya News: स्वामी मौर्य बोले- ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों के साथ हुआ भावनात्मक छलावा
-

असीम मुनीर को चूमते नजर आए शाहिद अफरीदी और अख्तर, भड़के लोग, कहा- ‘बेशर्म, झूठे और मक्कार हो तुम लोग’
-

Yusuf ने की है फिजियोथेरेपिस्ट से शादी, हड्डी जुड़वाते-जुड़वाते दिल हार बैठे थे ‘पठान’, पढ़ें Love Story
-

Rahul Gandhi ने ऑपरेशन सिंदूर पर फिर साधा निशाना, ‘EAM बताएं IAF के कितने विमानों को हुआ नुकसान’
-

Ali Khan Mahmudabad: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार
-

MP News: गिरफ़्तार होंगे विजय? सुप्रीम कोर्ट ने माफी को ठुकराया, SIT जांच के आदेश, इस्तीफे की अटकलें तेज
-

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ‘राहुल की नई रणनीति’, क्या NDA के लिए बन सकती है चुनौती

