Last Updated:
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के एर्रावेल्ली फार्महाउस की जमीन जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट सौंपने के लिए सिर्फ 30 दिन की डेडलाइन मिली है. सीएम ने दावा किया कि 700 एकड़ में फैले फार्महाउस में 388 एकड़ सरकारी जमीन है. लैंड सीलिंग एक्ट के तहत जांच होगी और सरकारी जमीन मिलने पर उसे गरीबों में बांटा जाएगा.
सरकारी जमीन पर खड़ा है केसीआर का फार्महाउस? रेवंत सरकार के कदम से सियासी भूचाल. (File Photos : PTI)
पीवी रमना कुमार, हैदराबाद: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के एर्रावेल्ली फार्महाउस पर बुलडोजर चल सकता है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने केसीआर के फार्महाउस से जुड़ी सभी जमीनों की गहन जांच का सख्त आदेश दिया है. रेवेन्यू अधिकारियों को अपनी फाइनल रिपोर्ट देने के लिए सिर्फ 30 दिन की मोहलत दी गई है. सीएम रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि एर्रावेल्ली फार्महाउस लगभग 700 एकड़ में फैला है. इसमें करीब 388 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया. विधानसभा में सेक्शन 22-A की प्रतिबंधित जमीन पर चर्चा के दौरान सीएम ने यह धमाका किया. उन्होंने साफ एलान किया कि अगर फार्महाउस में सरकारी जमीन पाई गई, तो सरकार उसे तत्काल अपने कब्जे में लेगी. इसके बाद उस पूरी जमीन को बेघर गरीबों में बांट दिया जाएगा.
क्या 30 दिन में नप जाएंगे पूर्व सीएम केसीआर?
विधानसभा में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए. उन्होंने अफसरों को तुरंत नोटिस जारी करके फार्महाउस की मिल्कियत, दायरा और जमीन का स्टेटस जांचने को कहा है. फार्महाउस के आसपास 340 से 388 एकड़ तक सरकारी जमीन होने की बात सामने आई है. रेवंत रेड्डी ने कहा कि पूरी जांच 30 दिनों के अंदर मुकम्मल होगी. दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने लाया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए तीन मंत्रियों की हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है. इनमें मंत्री दामोदर राजनरसिंहा, विवेक वेंकटस्वामी और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी शामिल हैं. यह टीम सीधे तौर पर ग्राउंड पर जाकर पैमाइश और रेवेन्यू रिकॉर्ड्स की पड़ताल कराएगी.
केसीआर परिवार के पास आखिर कितनी एकड़ जमीन है?
सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा के पटल पर केसीआर के पूरे परिवार की जमीनों का ब्योरा रखा. उनके दावों के मुताबिक, केसीआर परिवार के पास कुल 439 एकड़ जमीन मौजूद है. यह जमीन 9 जिलों, 24 मंडलों और 31 गांवों में फैली हुई है. केसीआर और उनके परिवार के नाम पर करीब 67.5 एकड़ जमीन दर्ज है.
केटीआर के परिवार के पास लगभग 123.19 एकड़ जमीन का मालिकाना हक बताया गया है. इसमें केटीआर के नाम 49.5 एकड़ और उनकी पत्नी शैलइमा के नाम 17.5 एकड़ जमीन है. केटीआर की बेटी आलेख्या के नाम 9.38 एकड़ और बेटे हिमांशु राव के नाम 46.35 एकड़ जमीन दर्ज है. हरीश राव के परिवार के पास 30.5 एकड़ जमीन बताई गई है. इसमें 21 एकड़ हरीश राव और 8.5 एकड़ उनकी पत्नी श्रीनिथा के नाम है.
क्या रिश्तेदारों पर भी कसेगा लैंड सीलिंग एक्ट का शिकंजा?
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

