Last Updated:
पानीपत की मस्जिद में मौलवी आलीशान ने 9 साल के बच्चे को तालीम न आने पर 4 घंटे रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की है.
पानीपत में मौलवी ने बच्चे पर ढाया जुल्म.परिवार वाले मौलवी के कार्यालय में गए. बच्चे को बांधकर एक तरफ गिराया हुआ था. बच्चे के शरीर पर काफी चोट के निशान थे. मौलवी मस्जिद से भाग चुका था. इसके बाद बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है.
रविवार को तालीम लेने मस्जिद नहीं गया था
उन्होंने बताया कि ढूंढते-ढूंढते उसकी पत्नी मौलवी आलीशान के कार्यालय में गई. जहां देखा कि बच्चा फर्श पर हाथ-पैर बंधे हुए पड़ा था. उसका रो-रोककर बुरा हाल था. मां को देखते ही उसने कहा कि मेरे हाथ-पैर खोल दो. इसके बाद रस्सियां खोली गईं. फिर तुरंत उसे अस्पताल ले गए.
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मौलवी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. डीएसपी ने जानकारी दी कि बच्चा मदरसा में नहीं पहुंचा था जिसकी वजह से उसे लाठी डंडों से पीटा था जल्दी लाठी डंडे बरामद कर लिए जाएंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

