यूपी में पारा हाई
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वाराणसी में 33 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। आईएमडी ने बताया कि 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी और मध्य यूपी फिलहाल, बारिश की संभावना कम होती जा रही है। 26 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है।
जानें कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
| दिल्ली | 11 | 27 |
| नोएडा | 12 | 27 |
| गाजियाबाद | 13 | 25 |
| पटना | 18 | 29 |
| लखनऊ | 14 | 29 |
| जयपुर | 14 | 27 |
| भोपाल | 14 | 31 |
| मुंबई | 19 | 36 |
| दरभंगा | 14 | 27 |
| जम्मू | 10 | 23 |
| प्रयागराज | 14 | 31 |
| कोलकाता | 19 | 29 |
| अहमदाबाद | 19 | 35 |
| बेंगलुरु | 19 | 32 |
| कानपुर | 12 | 28 |
| वाराणसी | 15 | 28 |
हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा और पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट को सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है।
हिमाचल में बर्फबारी से मौसम कूल-कूल
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को देर शाम पर्यटन नगरी डलहौजी के ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाको में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। जिस कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। पूरे चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। तीसा-भरमौर व पांगी और डलहौजी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया गया है। अगले 2 से 3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

