Last Updated:
चने की नई किस्म GNG 2171 किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आई है।चने की इस किस्म को श्रीगंगानगर स्थित एआरएस (कृषि अनुसंधान केंद्र) की ओर से विकसित किया गया है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता 22 से 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है।
अजमेर. चने की बुवाई का समय चल रहा है. ऐसे में किसानों को अच्छी पैदावार पाने के लिए बेहतर किस्मों का चयन करना जरूरी हैं. बुवाई के लिए चने की ऐसी किस्मों की मांग रहती है जिनसे उत्पादन अच्छा मिले और फसल में रोगों का खतरा भी कम रहे .इसी बीच चने की नई किस्म GNG 2171 किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आई है.
अजमेर के कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े वैज्ञानिक दिनेश कच्छावा ने बताया कि GNG 2171 चने की किस्म को श्रीगंगानगर स्थित एआरएस (कृषि अनुसंधान केंद्र) की ओर से विकसित किया गया है. इस किस्म की उत्पादन क्षमता 22 से 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है. इस किस्म की एक खास विशेषता यह है कि यह उकठा रोग और रूट रॉट जैसी बीमारियों के प्रति सहनशील है.
खेती करने से फसल को सुरक्षित रखने में मदद
डॉक्टर कच्छावा आगे बताते हैं कि चने की फसल में इन रोगों के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में रोगों के प्रति सहनशील किस्म की खेती करने से फसल को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा इस किस्म की फलियां आकार में छोटी बनती हैं जो इसे दूसरी किस्मों से अलग बनाती हैं.
छोटी फलियों के कारण फली छेदक कीट का प्रकोप कम होने की संभावना
डॉक्टर कच्छावा ने आगे बताया कि जब चने की फली बड़ी होती है तो फली छेदक कीट का लार्वा आसानी से उसके अंदर प्रवेश कर जाता है और दानों को नुकसान पहुंचाता है. जबकि GNG 2171 में छोटी फलियां बनने के कारण लार्वा के अंदर प्रवेश करने और दानों तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है. इससे फसल में इस कीट का प्रकोप अपेक्षाकृत कम देखने को मिल सकता है. उन्होंने आगे बताया कि GNG 2261 की उत्पादन क्षमता 24 से 26 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि GNG 2171 में यह क्षमता 22 से 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है. यानी उत्पादन के लिहाज से दोनों में करीब 2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का अंतर है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

