Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » कभी खूब बरसाया था पैसा… अब बर्बादी की ओर ले जा रहा यह शेयर, 6 महीने में आधी भी नहीं बची कीमत – iec education ltd share falling plunged more than 50 percent in 6 month know the price
Hindi News

कभी खूब बरसाया था पैसा… अब बर्बादी की ओर ले जा रहा यह शेयर, 6 महीने में आधी भी नहीं बची कीमत – iec education ltd share falling plunged more than 50 percent in 6 month know the price

HawkNewsBy HawkNewsJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

IEC Education Ltd Share: स्टॉक मार्केट में एक शेयर ऐसा है जिसने एक समय निवेशकों पर पैसों की बारिश की थी। लेकिन अब इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

IEC Education Ltd Share
शेयर में लगातार गिरावट

नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में ऐसे काफी शेयर हैं जिन्होंने निवेशकों पर खूब पैसा बरसाया है। लेकिन जब उन शेयरों के गिरने की बारी आई तो धड़ाम हो गए। एक झटके में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बनाने वाले शेयरों की कीमत अब आधी भी नहीं बची है। इन्हीं में एक शेयर आईईसी एजुकेशन लिमिटेड (IEC Education Ltd) भी शामिल है। शुक्रवार को यह शेयर लोअर सर्किट के साथ करीब 16 रुपये पर बंद हुआ।

आईईसी एजुकेशन के शेयर ने एक समय निवेशकों पर ऊपर पैसों की बारिश कर दी थी। पिछले साल जुलाई से लेकर इस साल जनवरी तक 2000% से ज्यादा रिटर्न दिया था। पिछले साल 4 जुलाई को इस शेयर की कीमत मात्र 1.77 रुपये थी। इसके बाद इसमें तेजी आनी शुरू हुई और यह 13 जनवरी को अपने उच्चतम शिखर 39.46 रुपये पर आ गया। आईईसी एजुकेशन लिमिटेड कंपनी का मार्केट कैप 24.43 करोड़ रुपये है। कंपनी की स्थापना साल 1994 में हुई थी।
फिर से करोड़पति बनाने की राह पर चल पड़ा यह खूबसूरत शेयर! कीमत 1 रुपये से भी कम

6 महीने में एक लाख के बनाए 22 लाख रुपये

इस शेयर ने 6 महीने में ही 2100% से ज्यादा रिटर्न दिया था। अगर आपने जुलाई 2024 में इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो जनवरी 2025 में यह रकम बढ़कर 23 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। यानी सीधे 22 लाख रुपये का फायदा होता।

20 दिन में पैसा कर दिया था डबल

पिछले साल इस शेयर ने मात्र 20 दिन में ही निवेशकों की रकम दोगुनी से ज्यादा कर दी थी। 4 जुलाई 2024 को इस कंपनी का शेयर 1.77 रुपये पर था। 20 दिन बाद यानी 24 जुलाई को इसकी कीमत बढ़कर 3.87 रुपये हो गई थी। ऐसे में इसने मात्र 20 दिनों में ही करीब 118 फीसदी का रिटर्न दिया था।

अगले 6 महीने में बदल गई कहानी

13 जनवरी के बाद इस शेयर की कहानी बदल गई। इस शेयर में गिरावट आनी शुरू हुई। यह गिरावट एक महीने से ज्यादा समय तक रही और करीब 16 रुपये पर जाकर रुकी। हालांकि इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा। शुक्रवार को यह शेयर 2 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 16.01 रुपये पर बंद हुआ। पिछले यह महीने में इसमें करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। यानी निवेशकों की रकम आधी से भी कम रह गई है।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

राजेश भारती

लेखक के बारे मेंराजेश भारतीराजेश भारती, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर के तौर पर बिजनेस की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह नवभारत टाइम्स अखबार में 5 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। वहां राजेश भारती ने विभिन्न विषयों जैसे- पर्सनल फाइनेंस, इंश्योरेंस, शेयर मार्केट, टेक, गैजेट्स, हेल्थ, एजुकेशन आदि पर फीचर स्टोरी लिखी हैं। नवभारत टाइम्स अखबार में काम करने से पहले इन्होंने दैनिक भास्कर, लोकमत जैसे अखबारों में रिपोर्टिंग और डेस्क, दोनों जगह काम किया है। राजेश भारती को ऑनलाइन के साथ प्रिंट का भी अनुभव है। वह भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और रायपुर में काम कर चुके हैं। औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी काम किया है।… और पढ़ें