Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ओडिशा लेटेस्ट हिंदी न्यूज,लव अफेयर में पति बना हैवान, पत्नी का रेता गला, लिव इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला – odisha schoker man slits estranged wife throat mutilates live in partner genitals in jajpur know all
Hindi News

ओडिशा लेटेस्ट हिंदी न्यूज,लव अफेयर में पति बना हैवान, पत्नी का रेता गला, लिव इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला – odisha schoker man slits estranged wife throat mutilates live in partner genitals in jajpur know all

HawkNewsBy HawkNewsJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Odisha Crime News: ओडिशा में प्रेम संबंधों में एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से गला दिया और उसके लिव इन पार्टनर के निजी अंग को क्षत-विक्षत कर दिया। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Odisha Man injured wife in live in partner
ओडिशा में पति ने पत्नी और उसके लिव इन पार्टनर पर बोला हमला।
भुवनेश्वर/जयपुर: ओडिशा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ओडिशा के जाजपुर में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी का गला काट दिया। इतना ही नहीं उसके साथ लिव इन पार्टनर के गुप्तांगों (प्राइवेट पार्ट) को भी कथित तौर पर क्षत-विक्षत कर दिया। इस घटना में दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना उनके प्रेम-प्रसंग को लेकर गुस्से में आकर घटी। आरोपी की पहचान कोरेई के जरादा गांव निवासी मनोज कुमार मोहंती के रूप में हुई है।


दोनों पीड़ितों की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया और उसके साथ रहने वाले साथी के गुप्तांगों को धारदार हथियार से क्षत-विक्षत कर दिया। पीड़ितों के गले पर गहरे घाव पाए गए और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला लगभग एक साल पहले अपने ससुराल वालों द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने के बाद जरादा स्थित अपने ससुराल से चली गई थी और तब से प्रशांत के साथ रह रही थी। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने कहा कि उसके पति के परिवार ने पारिवारिक सुलह बैठक की आड़ में उसे और प्रशांत को मलाहाट के पास नहर बुलाया और फिर धोखा दिया।
वारदात के बाद पति हुआ फरार
पत्नी ने कहा कि हमें मलाहाट के पास सतीपुर पुल पर बुलाया। वहां पहुंचते ही मेरे देवर और मेरे ससुर के भतीजे ने हमें बांध दिया। फिर उन्होंने हमारा गला रेत दिया और हमें नीचे धकेल दिया।पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोहंती को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। इसके लिए पुलिस की कुछ टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के अनुसार हमले में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया। ओडिशा पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के खुलासे के बाद हर कोई स्तब्ध है।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।… और पढ़ें