मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और तीसरा टेस्ट मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 1 नवंबर से खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 86 रन बनाए।कीवी टीम के पास अभी भी 149 रन की लीड है। इस मैच की पहली पारी में विराट कोहली का बल्ला फिर फ्लॉप हो गया। वह तेजी से 1 रन दौड़ने के चक्कर में रन आउट हो गए। वह बल्लेबाजी से तो क्राउड का मनोरंजन नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने फील्डिंग में अपने डांस से महफिल जरूर लूटी।विराट कोहली ने सबके सामने किया डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 फैंस फेमस बॉलीवुड सॉन्ग ‘माय नेम इज लखन’ स्टैंड्स में खड़े होकर गा रहे थे। उन्होंने गाते-गाते कैमरा मैदान पर विराट कोहली की तरफ करा। जब वह गा रहे थे। तो इस गाने पर विराट कोहली भी डांस करते हुए नजर आए। उनके डांस स्टेप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का पहले दिन
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके चलते कीवी टीम 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 82 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने पंजा खोला जबकि 4 विकेट वाशिंगटन सुंदर को भी मिले। वहीं 1 विकेट आकाश दीप ने लिया। इसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी। लेकिन फिर अचानकर 3 विकेट गिर गए और भारतीय टीम लड़खड़ा गई। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।