India
oi-Vishwanath Saini
Air India AI171 Crash Report: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (VT-ANB) के क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया विमान हादसा फ्लाइट के टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दोनों इंजनों के अचानक बंद होने के कारण हुआ था। 12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद विमान हादसे में 229 पैसेंजर, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट समेत कुल 242 लोग मारे गए थे। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे।
बता दें कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के तहत काम करने वाली संस्था विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने 15 पेज की जांच रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। AAIB की यह रिपोर्ट शुरुआती निष्कर्ष है। अभी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है, जिसमें सभी तकनीकी पहलुओं और संभावित चूक की विस्तृत जांच होगी।

AAIB की रिपोर्ट में क्या सामने आया?
टेकऑफ के 2-3 सेकंड बाद इंजन में समस्या शुरू हुई।
इंजन बंद होने पर RAT (Ram Air Turbine) ऑटोमेटिकली सक्रिय हो गई।
दोनों इंजनों के थ्रस्ट लीवर आइडल पोजिशन पर चले गए।
पायलटों ने दावा किया कि उन्होंने फ्यूल कट-ऑफ स्विच को नहीं छुआ।
इंजन को दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विमान टेकऑफ के मात्र 32 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद लिए गए फ्यूल सैंपल साफ पाए गए, यानी उसमें कोई मिलावट या खराबी नहीं थी।
इस एयरक्राफ्ट में पहले से फ्यूल कॉक स्विच में खराबी का जोखिम पता था, लेकिन फ्लाइट से पहले उसकी उचित जांच नहीं की गई थी।
एयर इंडिया हादसा जांच रिपोर्ट की पूरी PDF यहां देखें
सिर्फ एक यात्री विश्वास रमेश कुमार बचे जिंदा
एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में अस्पताल के छात्रावास भवन की छत पर क्रैश हो गया था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से गुजरात रहने वाले विश्वास रमेश कुमार रहस्यमयी तरीके से जिंदा बच पाए थे।
BREAKING ⚠️
AI171 preliminary crash report out: Both engines shut down seconds after takeoff. Pilots denied cutting fuel. RAT deployed, thrust levers idle, engines failed to relight. Crashed in 32 secs. Fuel clean. Known fuel switch flaw not inspected. https://t.co/zfR7EkYVJa pic.twitter.com/g1OqEWgEqA
— Shiv Aroor (@ShivAroor) July 11, 2025 “>
बता दें कि 12 जून 2025 की दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही पायलट सुमित सभरवाल ने ATC को MAY DAY MAY DAY का आखिरी मैसेज भेजा था।
-

क्या टेक-ऑफ होते ही खिसक गई कैप्टन की सीट? एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की सच्चाई जानें
-

Gambhira पुल हादसे के बाद अब Hatkeswar की बारी? ₹42Cr की लागत से बना, अब ₹4Cr में हटेगा मलबा
-

Gambhira Bridge Collapse: 13 जानों को चुकानी पड़ी टोल बचाने की कीमत! वडोदरा पुल हादसे के खुल रहे राज
-

पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर CM भगवंत मान ने कसा तंज, MEA ने निंदा करते हुए कहा- “अफसोसजनक”
-

Vikas Divyakirti: कौन ज़्यादा ताकतवर? जवाब देकर फंसे दृष्टि कोचिंग के विकास दिव्यकीर्ति, कोर्ट में पेशी, VIDEO
-

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की लोकेशन हुई फाइनल, दर्शकों को मिलेगा ओरिजनल फील
-

Bhopal News: भोपाल में RTO की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानिए कैसे बिना परमिट-फिटनेस चल रहीं स्कूल वाहन हुए जब्त
-

तेज प्रताप RJD को देंगे झटका, नए झंडे के साथ अलग पार्टी बनाने की है तैयारी? बोले- किसी के कंट्रोल में नहीं हूं
-

बाबा निराला के आश्रम में होगी रोहित शर्मा की एंट्री? लॉर्ड बॉबी से मिले हिटमैन, तस्वीर ने मचाई धूम
-

‘Operation Sindoor में भारत को नुकसान नहीं, विदेशी मीडिया ने फैलाया झूठ’,भारत के James Bond का बड़ा बयान,Video
-

UP Health News: अस्पताल परिसर में ठुमके लगाते डॉक्टर का वीडियो वायरल, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
-

शेफाली जरीवाला की मौत के 13 दिन ही बाद पति पराग त्यागी ने कर दिया ऐसा काम, सरेआम वीडियो में कही ऐसी बात
-

Bihar News: मत्स्य पालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025
-

Bihar News: पटना में बनेगा 48.96 करोड़ की लागत से भव्य ‘हाट’, लोक कला और संस्कृति की झलक मिलेगी
-

Gambhira Bridge Collapse: 13 जानों को चुकानी पड़ी टोल बचाने की कीमत! वडोदरा पुल हादसे के खुल रहे राज

