Last Updated:
MP Board 10th Exam: सागर जिले में 142 परीक्षा केंद्रों पर 58,000 से अधिक विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. 27 फरवरी को दसवीं कक्षा का साइंस पेपर संपन्न हो गया है, जिससे दसवीं के 67% पेपर पूरे हो चुके हैं.
MP Board 10th Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं लेने का सिलसिला जारी है सागर जिले में 142 परीक्षा केंद्रों पर 58000 से अधिक बच्चे इस महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं 27 फरवरी दिन शुक्रवार को दसवीं कक्षा का साइंस का एग्जाम भी संपन्न हो गया है और इस तरह से अब दसवीं की 67% पेपर हो चुके हैं केवल दो पेपर ही रह गए हैं. जिसमें 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 6 मार्च को हिंदी का पेपर होने के साथ ही यह परीक्षा संपन्न हो जाएगी. परीक्षाएं संपन्न होते ही विद्यार्थियों का टेंशन दूर हो जाएगा जो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में चल रहे थे क्योंकि एग्जाम सरल विषय का हो या कठिन विषय का पेपर को लेकर चिंता तो सताती ही है.
शुक्रवार को हुए विज्ञान के पेपर को लेकर स्टूडेंट्स ने बताया कि इस बार एमपी बोर्ड में अब तक चार पेपर हुए हैं और सभी सरल आए लेकिन मैथ्स का पेपर सरल आने की वजह से हम सभी का ऐसा अनुमान था कि शायद साइंस का एग्जाम कठिन होगा और इसको लेकर ज्यादा चिंता हो रही थी लेकिन साइंस का पेपर तो हिंदी के जैसी सरल आ गया जिसने नॉर्मल पढ़ाई की होगी वह भी अच्छे नंबर इस एग्जाम में हासिल करेगा.
कैसा आया विज्ञान का पेपर?
राखी पटेल ने बताया कि विज्ञान का पेपर ना तो ज्यादा सरल था और ना ही ज्यादा कठिन आया इसलिए ठीक-ठाक करके आए हैं अच्छे नंबर मिलेंगे, पूनम पटेल ने बताया कि हमने जो पढ़ा था उसमें से बहुत काम आया लेकिन पासिंग मार्क का करके आए हैं हमारे साथ वालों का बहुत अच्छा एग्जाम गया है. हर्ष पाठक ने बताया कि आज का विज्ञान का एग्जाम सबसे सरल एग्जाम रहा है मेरे हिसाब से इतना इजी पेपर था की हर बच्चा अब तो मेरिट लिस्ट में आएगा और इस बार एमपी बोर्ड में मेरिट लिस्ट बहुत बड़ी रहेगी सभी का बहुत अच्छा एग्जाम गया है.
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इस बार सागर जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में 58000 से अधिक स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं जिसमें 24000 विद्यार्थी कक्षा 12वीं से है और 34000 विद्यार्थी कक्षा दसवीं से हैं अब तक सभी पेपर पूरी ईमानदारी सटीक निगरानी और शांति के साथ संपन्न हुए हैं इस दौरान 25 फ्लाइंग स्क्वाड हर बोर्ड पेपर में जांच करने के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर पहुंचती हैं. 10वीं और 12वीं के जितने भी एग्जाम हुए हैं मात्र तीन बच्चे ही नकल करते पकड़े गए हैं जिनका नकल प्रकरण बनाया गया है. एमपी बोर्ड में दसवीं क्लास के बच्चों का आज साइंस का चौथा एग्जाम संपन्न हो गया है. लेकिन इधर शिक्षा विभाग के द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है. सागर की एक्सीलेंस स्कूल में कॉपी चेक करने के लिए अलग से एक जॉन तैयार किया गया हैं जिसमें जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है उनकी डिजिटल अटेंडेंस हो रही साथ ही नो मोबाइल जोन भी रहेगा जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान न हो सके.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

