India
oi-Pallavi Kumari
Jagdeep Dhankhar: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज रविवार 9 मार्च तड़के नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।
73 वर्षीय जगदीप धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक जगदीप धनखड़ की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही है।

