Entertainment
oi-Purnima Acharya
Govinda and Rani Mukerji Love Affair: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर कोई गोविंदा की पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। गोविंदा 90 के दशक के मशहूर हीरो थे। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनकी डांसिंग स्किल्स को लेकर भी लड़कियां उनकी दीवानी थीं।
गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच खटास
इस समय कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। खबर है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है। जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं।

मराठी एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा गोविंदा का नाम
-रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है कि जिसकी वजह से उनका सुनीता से तलाक हो सकता है। आपको बता दें कि गोविंदा ने बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस के साथ बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
-गोविंदा की जोड़ी करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ खूब जमती थी लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपनी एक को-एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। आपको बता दें कि गोविंदा को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से प्यार हो गया था।
रानी मुखर्जी और गोविंदा का अफेयर
-रानी मुखर्जी ने गोविंदा के साथ ‘हद कर दी आपने’, ‘चलो इश्क लड़ाए’, ‘प्यार दीवाना होता है’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोहब्बत में गोते लगा रहे थे।
-हालांकि उस समय गोविंदा शादीशुदा थे। वह रानी मुखर्जी के प्यार में इस कदर डूब गए थे कि अपनी पत्नी सुनीता आहूजा तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। उन दिनों इंडस्ट्री में गोविंदा और रानी मुखर्जी के लव अफेयर की जमकर चर्चा होती थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी भी गोविंदा की काफी बड़ी फैन थीं। वह गोविंदा के साथ काम करने को लेकर हमेशा उत्साहित नजर आती थीं। गोविंदा का खुशमिजाज नेचर रानी मुखर्जी को खूब पसंद आया था। ऐसे में उन्हें भी गोविंदा से प्यार हो गया था।
पत्नी सुनीता आहुजा ने गोविंदा से की थी लड़ाई
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को महंगे तोहफे दिया करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रानी मुखर्जी पर खूब पैसा खर्च करते थे। खबर थी कि गोविंदा घर छोड़कर रानी मुखर्जी के साथ रहने के लिए भी चले गए थे।
-जब रानी मुखर्जी और गोविंदा के अफेयर की बात एक्टर की पत्नी सुनीता आहुजा तक पहुंची तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। रानी मुखर्जी के साथ अफेयर के समय गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चे भी थे।
रानी मुखर्जी के बेडरूम में नजर आए थे गोविंदा
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार कोई पत्रकार रानी मुखर्जी के घर पहुंचा था जहां उसने गोविंदा को रानी के बेडरूम में नाईट ड्रेस में देख लिया था। इसके बाद ये खबर चारों तरफ फैल गई थी।
-इस खबर के बाद ही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा घर छोड़कर और अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थीं। उन्होंने गोविंदा को हमेशा के लिए छोड़ देने की धमकी भी दी थी।
सुनीता से गोविंदा ने मांगी थी माफी
ऐसे में गोविंदा को आखिरकार अपनी गलती का एहसास हुआ था और उन्होंने रानी मुखर्जी से दूरी बना ली थी। उन्होंने पत्नी सुनीता से माफी भी मांगी और फिर से नई जिंदगी की शुरूआत करने का वादा किया था। दूसरी तरफ रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है।
-

क्या है गोविंदा और सुनीता के तलाक की पूरी सच्चाई? भांजी और भांजे ने दिया ऐसा बयान कि आप सोच नहीं सकते
-

Jasmin Walia Net Worth: हार्दिक पांड्या जितने रुपयों की घड़ी पहनते हैं, उससे कम है जैस्मिन वालिया की नेटवर्थ
-

क्या गोविंदा और सुनीता आहूजा का सच में होने वाला है तलाक? एक्टर ने मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
-

Aruna Irani के साथ बैंकॉक में हुआ बड़ा हादसा, बॉडी की हुई ऐसी हालत, जानें क्या हुई थी घटना
-

क्यों बदनाम हैं गोविंदा? स्कैम से लेकर दूसरी औरत के साथ संबंध, ऐसे बर्बाद हुआ सबकुछ
-

इस खास शख्स ने खोली गोविंदा की पोल, बताया बर्बादी का काला सच, ‘अंधविश्वास’ से जुड़ा राज खुला
-

Govinda Net Worth: ‘चीची भैया’ को इस उम्र में तलाक पड़ेगा महंगा, पत्नी ले जाएगी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई!
-

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस में जीती, समाज के सामने हार गई; फिल्म पर टीचर ने लगाए गंभीर आरोप
-

Mere Husband Ki Biwi: मंडे टेस्ट में फेल हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, कमाई देख कहेंगे- ‘ये तो इत्तू से पैसे’
-

किस विवाद के बाद उदित नारायण की फिर बढ़ी मुसीबत, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
-

कौन हैं जैस्मिन वालिया जिन्होंने बीच मैच में हार्दिक पांड्या को दी फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल
-

इन 5 सुपरवुमेन के बिना अधूरी होती ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी, जानिए फिल्म में किसने क्या किया!
-

Who is Ragini Vishwakarma:कौन हैं सड़क पार गाना गाने वाली रागिनी? जिसे हनी सिंह ने एक झटके में बना दिया स्टार
-

आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर दे दिया अपडेट, अगर बनी तो बॉक्स ऑफिस पर उगलेगी आग; दशक से कर रहे हैं काम!
-

Trivia: आमिर खान की वो फिल्म जिसे देख यूरोपियन मॉब ने घेर लिया, खुद बताया मंजर

