Last Updated:
IAS Divya Mittal connection to Mirzapur: आईएएस दिव्या मित्तल के द्वारा प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने मिर्जापुर जिले के लहुरिया दह का जिक्र किया था. उसी लहूरिया दह की रहने वाली दूईजी देवी ने बताया कि मिर्जापुर में जब डीएम दिव्या मित्तल थी तो उन्होंने हम लोगों तक पानी पहुंचाया. पहली बार यहां पर आई और पहली ही बार में पानी पहुंच गया. हमसे जब डीएम मिली थी तो हमने खूब आशीर्वाद दिया था.
IAS Divya Mittal Mirzapur: हम कहे रहीन भला होइ, बाल बच्चा मजे में रहई. हमके पचन के पानी दई दिहिन, बहुत कई दिहिन. कोई नेता-परेता नहीं किहेस. उ पहली बार में पानी पहुंचा दिहिन… यह कहना है दुईजी देवी का. जिसका जिक्र दिव्या मित्तल ने किया था. देशभर में इन दिनों आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा चर्चा में बना हुआ है. दिव्या मित्तल के द्वारा प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने मिर्जापुर जिले के लहुरिया दह का जिक्र किया था. लहुरिया दह वहीं गांव है. जहां पर आजादी के बाद पानी नहीं पहुंच सका था. डीएम दिव्या मित्तल के द्वारा प्रयास करके यहां पर पानी पहुंचाया गया.
लहूरिया दह की रहने वाली दूईजी देवी ने बताया कि मिर्जापुर में जब डीएम दिव्या मित्तल थी तो उन्होंने हम लोगों तक पानी पहुंचाया. पहली बार यहां पर आई और पहली ही बार में पानी पहुंच गया. हमसे जब डीएम मिली थी तो हमने खूब आशीर्वाद दिया था. कहा था कि आप और आपके बच्चे खूब बढ़े, हमेशा खुश रहे. आज भी हम उनको याद करते हैं. बहुत से नेता आए बहुत सारी बातें कहीं, लेकिन आजतक कोई काम नहीं किया. डीएम रहते हुए दिव्या मित्तल ने पानी पहुंचाया. हम चाहते है कि वो आए और हम लोगों की सेवा करें. उन्होंने हमारे लिए किया था. हम उनके लिए करना चाहते हैं.
पानी की थी समस्याएं
सुखराजी देवी ने कहा कि यहां पर पानी की बहुत समस्या थी. पानी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. तब कहीं जाकर पानी ले आते थे. डीएम दिव्या मित्तल ने पहली बार में ही यहां पर पानी पहुंचा दिया. डीएम मैडम जैसा कोई नहीं रहा. उन्होंने जितना काम कर दिया, उतना काम जिले में अभी तक किसी ने नहीं किया था. रमेश यादव ने बताया कि पहले मटका लेकर हम लोग जाते थे और करीब 5 किलोमीटर दूर से पानी लेकर आते थे. डीएम दिव्या मित्तल ने हम लोगों को घर तक पानी पहुंचा दिया नल के माध्यम से यहां पर जल मिल रहा है. हम लोग खुश है. हम चाहते हैं कि वो प्रशासनिक सेवा में आए और हम लोगों के लिए कुछ करें.
About the Author
Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…
और पढ़ें

