Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही सनी देओल की फिल्म Lahore 1947 इन दिनों अपने नाम में बदलाव को लेकर चर्चा में है। पहले इसकी रिलीज़ 13 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन अब मेकर्स इसके टाइटल में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। इस खबर से फिल्म के निर्देशक Rajkumar Santoshi के नाराज होने की बात सामने आई है।

आमिर खान का अंतिम फैसला
फिल्म को प्रोड्यूस Aamir Khan कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा भारत-पाकिस्तान संबंधों की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘लाहौर’ शब्द को लेकर आशंकाएं जताई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, संभावित विवाद या फिल्म को बहिष्कार से बचाने के लिए नाम बदलने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला आमिर खान का ही होगा।
नाटक से प्रेरित है कहानी
यह फिल्म फेमस राइटर Asghar Wajahat के चर्चित नाटक Jis Lahore Nai Dekhya O Jamya Nai पर आधारित है। कहानी विभाजन के दौर में बिछड़े परिवारों की पीड़ा को दर्शाती है। लखनऊ का एक मुस्लिम परिवार बंटवारे के बाद लाहौर पहुंचता है, जहां उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक हिंदू परिवार की थी। हवेली में एक बुजुर्ग महिला रहती है, जिसका परिवार उसे छोड़कर भारत चला गया था। नए आए परिवार और उस महिला के बीच भावनात्मक संघर्ष कहानी का केंद्र बनता है। फिल्म इंसानी रिश्तों, माइग्रेशन और विरासत की संवेदनशील परतों को सामने लाने का प्रयास करती है।
रिलीज़ डेट बरकरार, सवाल कायम
फरवरी 2026 में आमिर खान प्रोडक्शंस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रिलीज़ की घोषणा की थी और उस समय नाम में कोई बदलाव नहीं बताया गया था। अब चर्चा है कि यदि शीर्षक बदला जाता है तो पाकिस्तान से जुड़ी मूल कहानी को किस रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। दर्शकों की नजरें इस पर टिकी हैं कि मेकर्स अंतिम निर्णय क्या लेते हैं। फिलहाल ये फिल्म लंबे से रिलीज के लिए तरस रही है।
-

Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट
-

Bihar News: ‘पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए’, मैथिली ठाकुर के ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव
-

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में जल्द आएगी 22वीं किस्त, लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
-

UGC Fake University List 2026: स्टूडेंट अलर्ट! 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली नंबर-1, बिहार जीरो
-

Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे किया जाएगा रद्द? जोरदार बारिश से बिगड़ा मामला
-

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच? BCCI का बड़ा ऐलान
-

PAK vs NZ Live Score: बारिश की भेंट चढ़ गया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक
-

‘हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?’ अन्नू कपूर के बेबाक बोल, एक्टर ने विस्फोटक अंदाज में बताई अपनी मंशा
-

MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: होली से पहले आएगी किसान योजना की किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
-

Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज! UGC के नए नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन
-

Bangalore Gold Silver Rate Today: आईटी हब बैंगलोर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
-

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का पहला मैच आज, किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

