Last Updated:
Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई. तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए, जबकि सम्राट ने लालू यादव पर आरोप लगाए. अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बीच में दखल दी तब ज…और पढ़ें
बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच बहस हुई.
पटना. बिहार विधानसभा में उसे समय और गर्मगर्मी का माहौल हो गया जब तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी आमने-सामने हो गए. तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के बारे में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे के बारे में क्या कहा था, वह बताएं. तेजस्वी यादव के इस सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उठ गए और उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि आपके पिता ने मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहा था, यह बताइए. इस बात पर टोका टोकी हुई और गर्मा गर्मी भी बढ़ गई. सदन में इन दोनों नेताओं की बहस को सभी सदस्य देखते रहे.
दरअसल, तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान लगातार ऐसी बातों को उठाते रहे जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के लिए को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश थी. इसी दौरान सम्राट चौधरी पर उन्होंने तंज किया तो सम्राट चौधरी ने कहा कि आपके पिता ने क्या-क्या नहीं बोला. बिहार को लूट लिया. गरीबों वंचितों को लूट लिया. मुझको जेल भिजवाया. इस पर तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखे बयानों के तीर चलते रहे. बाद में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की दखल से दोनों नेताओं के बीच बहस रुकी.
इससे पहले जब तेजस्वी यादव इस बात का जिक्र कर रहे थे कि बिहार में आज हत्या हो रही है और 20 साल पहले की सरकार को दोष दिया जा रहा है. उन्होंने पूछा कि जनता ने 20 साल आपको मौका दिया तो आपने क्या किया. इस पर सवाल पूछते हुए तेजस्वी यादव ने, नीतीश सरकार को खतरा सिस्टम, नकारा मुख्यमंत्री, थकाहारा आदमी, फिरता है मारा मारा… का स्लोगन दिया. इस पर सदन में फिर हो हल्ला हो गया.
इस बीच तेजस्वी यादव बोलते रहे और उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले पावरफुल सरकार (लालू-राबडी की सरकार) थी. जिसका नेता पावरफुल था, बिहार के लिए दिल्ली से लड़ कर बिहार का हक ले आता था. इस पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए उन्होंने कहा कि कि यह आप हमारी सरकार पर नहीं, आप कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते समझते हैं कि कौन क्या कर रहा है.
March 04, 2025, 15:02 IST

