Last Updated:
Azamgarh News: आजमगढ़ नगर पालिका ने साफ-सफाई सुधारने के लिए नई पहल की है. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फिर शुरू होगा, और लोग WhatsApp पर शिकायतें दर्ज कर सकेंगे. पालिका खुद कचरा उठाएगी और शुल्क ₹50 प्रति माह होगा. निजी एजेंसी के काम छोड़ने के बाद यह प्रक्रिया काफी समय से बंद थी, ऐसे में नगर विकास विभाग की मनसा के अनुरूप अब नगर पालिका किसी निजी कंपनी के भरोसे न रहकर बल्कि खुद के संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए इसे संचालित करेगी.
आजमगढ़: आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने और उसे सुचारू रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा एक नई पहल शुरू की जा रही है. जहां एक तरफ शहर में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की प्रक्रिया को फिर से पटरी पर लाया जाएगा. वही साफ सफाई के बेहतर इंतजाम के लिए लोग व्हाट्सएप्प के जरिए भी अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे. नगर पालिका प्रशासन के द्वारा आजमगढ़ के सभी 25 वार्डों में सफाई का नया और पुख्ता ढांचा तैयार किया जा रहा है. जो आगामी 15 दिनों में पूरे नगर पालिका क्षेत्र में फिर से लागू हो सकेगा.
एजेंसी नहीं नगर पालिका खुद उठाएगी कचरा
बताते चलें कि आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो महज कुछ ही दिनों के संचालन के बाद बंद हो गई थी. निजी एजेंसी के काम छोड़ने के बाद यह प्रक्रिया काफी समय से बंद थी, ऐसे में नगर विकास विभाग की मनसा के अनुरूप अब नगर पालिका किसी निजी कंपनी के भरोसे न रहकर बल्कि खुद के संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए इसे संचालित करेगी. इस विषय पर लोकल 18 से बातचीत करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां भेजी जाएगी, हर गाड़ी पर दो कर्मी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तैनात होंगे.
50 रुपए प्रतिमाह लेगी शुल्क
उन्होंने इस बताया कि इसके लिए जहां पहले निजी कंपनी हर यूजर से करीब ₹100 वसूल करती थी वहीं अब नगर पालिका के द्वारा मात्र ₹50 प्रति माह कर दिया गया है, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से दरें लागू की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि किसी भी तरह की अवैध वसूली को रोकने के लिए सरकारी दरों को सार्वजनिक भी किया जाएगा. अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें पता नहीं होता कि उनके इलाके में कूड़ा उठाने वाले गाड़ी का ड्राइवर या सुपरवाइजर कौन है इस समस्या को दूर करने के लिए भी नगर पालिका ने एक खास प्लान बनाया है, अब हर वार्डों में प्रमुख 10 जगहों पर वॉल पेंटिंग कराई जाएगी जिसमें गाड़ी चालक सुपरवाइजर और इंस्पेक्टर के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज कराए जाएंगे.
गंदगी व अन्य समस्या को लेकर सीधा कर सकेंगे मैसेज
किसी समस्या या साफ सफाई न होने की स्थिति में स्थानीय लोग दीवार पर लिखे गए नंबर पर अपनी शिकायत सीधे व्हाट्सएप के जरिए दर्ज करा सकेंगे. वहीं शहर की पुरानी जेल के पास कूड़ा डंब किए जाने के विषय में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट है. जहां पर प्रतिदिन शहर के कचरे को डंप करके स्थाई डंपिंग यार्ड जो मझगवां में स्थित है वहां भेजा जाता था. हालांकि बरसात के समय में पानी इकट्ठा होने से बदबू और सड़क पर लोगों को परेशानी देखने को मिलती थी, लेकिन डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन पटरी पर आने से इस जगह पर 80% कूड़ा कलेक्शन कम होगा, जो सीधे स्थाई डंपिंग यार्ड में जाएगा. जिससे शहर के बीच कूड़ा जमा होने और बदबू की समस्या भी खत्म होजाएगी.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

